1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में 4 करोड लोगो को मिला राशन तो ट्वीटर पर गूंजा #धन्यवाद_मोदीजी, योगी सरकार के कोविड प्रबंधन की भी हुई तारीफ

यूपी में 4 करोड लोगो को मिला राशन तो ट्वीटर पर गूंजा #धन्यवाद_मोदीजी, योगी सरकार के कोविड प्रबंधन की भी हुई तारीफ

कोरोना महामारी के भीषण दौर में केंद्र की मोदी सरकार ने करोड़ो लोगो के भरण-पोषण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की कोशिशों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने पीएम मोदी का आभार जताया है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी में 4 करोड लोगो को मिला राशन तो ट्वीटर पर गूंजा #धन्यवाद_मोदीजी, योगी सरकार के कोविड प्रबंधन की भी हुई तारीफ

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: कोरोना महामारी के भीषण दौर में केंद्र की मोदी सरकार ने करोड़ो लोगो के भरण-पोषण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की कोशिशों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने पीएम मोदी का आभार जताया है। गुरुवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को तहत राशन वितरित किया गया। इस दौरान अन्न उत्सव का वर्चुअल शुभारंभ किया गया।

 

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना महोत्सव के तहत यूपी नें 4 करोड़ लोगो को अन्न वितरित किया गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगो ने पीएम मोदी का आभार जताया। इसके साथ ही ट्वीटर पर #धन्यवाद_मोदीजी गूंजता रहा। करीब 5 घंटे तक यह हैशटैग ट्विटर इंडिया की टॉप ट्रेंडिंग में रहा। वहीं इसके साथ ही लोगों ने ट्वीट कर योगी सरकार के कोविड प्रबंधन की तारीफ की तो पीएम मोदी के नेतृत्व में जारी विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के लिए सराहना भी की।

सीएम योगी के कार्यालय ने भी #धन्यवादमोदीजी के साथ पीएम के मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। @myogioffice ने ट्विटर पर लिखा कि पीएमजीकेवाई विश्व का सबसे बड़ा अन्न वितरण अभियान है। प्रधानमंत्री के विजन का प्रतिफल है कि सदी की सबसे बड़ी महामारी की प्रथम लहर में अप्रैल, 2020 से नवंबर, 2020 तक व दूसरी लहर में मई, 2021 से नवंबर, 2021 तक इस योजना के तहत निःशुल्क अन्न वितरण हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश में प्रधानमंत्री का विजन ‘सबको राशन, सबको पोषण’ साकार हो रहा है। जनकल्याण के लिए प्रारंभ की गई ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ हेतु #धन्यवादमोदीजी।

इसके अलवा एक अन्य ट्वीट में सीएम योगी के कार्यालय ने लिखा कि कोरोना के विरुद्ध प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन तथा सीएम योगी महाराज के नेतृत्व में समाज के अंतिम पायदान पर मौजूद हर तबके तक शासन की प्रत्येक सुविधा पहुंचाने तथा जीवन व जीविका दोनों की सुरक्षा के लिए संतुलित व्यवस्था बनाई गई। पीएम मोदी तथा सीएम योगी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में यूपी सरकार जनकल्याण के लिए कृतसंकल्पित है। बिना भेदभाव के ‘पीएमजीकेवाई’ के तहत हर जाति, धर्म, पंथ व मजहब के राशन कार्ड धारकों को निःशुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है। #धन्यवाद_मोदीजी

आपको बता दें कि अयोध्या में राशन वितरण के मुख्य कार्यक्रम के प्रारंभ के साथ ही ट्विटर पर लोगो ने भाव के साथ अपनी बात कहनी शुरू की। देखते ही देखते #धन्यवाद_मोदीजी टॉप ट्रेंड में आ गया। 45 हजार से अधिक लोगों ने इस हैशटैग के साथ मोदी-योगी की लोककल्याकारी नीतियों की सराहना की। अब भी यह ट्रेंड बना हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...