1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. हॉकी में इतिहास रचने वाली देश की बेटियों को मिलेगा बड़ा उपहार, इस कारोबारी का ऐलान

हॉकी में इतिहास रचने वाली देश की बेटियों को मिलेगा बड़ा उपहार, इस कारोबारी का ऐलान

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने शानद्रार प्रदर्शन करते हुए देश को गर्व करने का मौका दिया है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हॉकी में इतिहास रचने वाली देश की बेटियों को मिलेगा बड़ा उपहार, इस कारोबारी का ऐलान

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने शानद्रार प्रदर्शन करते हुए देश को गर्व करने का मौका दिया है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल पहुंचकर अपने आप में एक उपलब्धि हांसिल किया है। लेकिन टीम अर्जेंटीना को पछाड़ने में कामयाब नहीं हो सकीं, फिरभी अभी पदक की उम्मीद खत्म नहीं हुई है, अब वह ब्रॉन्ज मेडल के लिए ब्रिटेन की टीम से भिड़ेंगी।

आपको बता दें कि भारत की इन बेटियों को हौसला बढ़ाने के लिए गुजरात के अरबपति हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया ने वादा किया है कि वह पदक लाने पर सभी खिलाड़ियों को तोहफे में घर और कार देंगे।  मंगलवार को डायमंड मर्चेंट ने सावजी ढोलकिया ने एक ट्विटर पोस्ट के जरिए घोषणा करते हुए कहा ”मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि यदि वे फ़ाइनल मुक़ाबला जीतती हैं तो हरि कृष्णा ग्रुप उन महिला हॉकी खिलाड़ियों को 11 लाख रुपए का घर या एक नई कार प्रदान करेगा, जिन्हें वित्तीय सहायता की सख्त जरूरत है।

उन्होने आगे लिखा कि हमारी लड़कियां ओलंकपिक में हर कदम के साथ इतिहास रच रही हैं। ये हमारे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का हमारा विनम्र प्रयास है। इसके साथ ही उन्होने एक पोस्ट और किया।

उन्होंने अपने दूसरे पोस्ट में कहा- इसलिए जिनके पास गाड़ी नहीं है उन्हें 5 लाख गाड़ी के लिए, जिनके पास घर नहीं है उन्हें 11 लाख घर के लिए सहायता देकर हौसला मज़बूत करने की हमारी कोशिश रहेगी। उनका मनोबल औरों की प्रेरणा बने यही ध्येय है हमारा। 130 करोड़ भारतीय महिला हॉकी टीम को भारत का झंडा-“हम आपके ठीक पीछे हैं।”

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...