1. हिन्दी समाचार
  2. देश खबरें

देश खबरें (India News in Hindi)

CII की वार्षिक बैठक में बोले PM मोदी- आज देश में वो सरकार है जो राष्ट्र हित में बड़े से बड़ा रिस्क उठाने के लिए तैयार है

CII की वार्षिक बैठक में बोले PM मोदी- आज देश में वो सरकार है जो राष्ट्र हित में बड़े से बड़ा रिस्क उठाने के लिए तैयार है

CII की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यस्था में तेजी आ रही है। आज देश में विकास का वातावरण है। भारतीयों के बीच स्वदेशी उत्पादों की मांग बढ़ी है। ये आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदम है। उन्होंने कहा कि आज देश में वो सरकार है जो राष्ट्र हित में बड़े से बड़ा रिस्क उठाने के लिए तैयार है।

हिमाचल के किन्नौर में भीषण हादसा, मलबे की चपेट में आई बस, 30 से 40 लोगों के दबे होने की आशंका

हिमाचल के किन्नौर में भीषण हादसा, मलबे की चपेट में आई बस, 30 से 40 लोगों के दबे होने की आशंका

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर ज़िले में एक भीषण हादसा हुआ है। किन्नौर जिले के निगुलसेरी नेशनल हाईवे-5 पर चील जंगल के पास चट्टानें गिरने की घटना सामने आई है। जहां निगोसारी और चौरा के बीच में अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूट गया जिसकी चपेट में हिमाचल रोडवेज़ की एक बस समेत कई गाड़ियां आ गई। बस में 35-40 यात्रियों के होने की बात कही जा रही है।

तेलंगाना में पूर्व बीजेपी नेता की जलाकर हत्या, कार की डिग्गी में डालकर लगाया आग, दर्दनाक मौत

तेलंगाना में पूर्व बीजेपी नेता की जलाकर हत्या, कार की डिग्गी में डालकर लगाया आग, दर्दनाक मौत

तेलंगाना के मेडक जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने एक पूर्व स्थानीय बीजेपी नेता को जिंदा जला दिया है, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पूर्व बीजेपी नेता की पहचान वी श्रीनिवास प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता को उन्हीं की कार की डिग्गी में डालकर जिंदा जला दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

मॉनसून सत्र : राज्यसभा में BJP सांसदों के गैरमौजूदगी से पीएम मोदी नाराज, मांगी सांसदों की लिस्ट

मॉनसून सत्र : राज्यसभा में BJP सांसदों के गैरमौजूदगी से पीएम मोदी नाराज, मांगी सांसदों की लिस्ट

राज्यसभा में सोमवार को 'अधिकरण सुधार विधेयक, 2021' को पारित किया गया। इस बिल को सिलेक्ट कमिटी में भेजने के प्रस्ताव पर मत विभाजन के वक्त सदन में बीजेपी के कई सदस्य मौजूद नहीं थे। इसे लेकर पीएम मोदी ने नाराजगी जाहिर की है।

उम्मीदवारों के खिलाफ अपराधिक मामलों को सार्वजनिक नहीं करने पर SC ने लगाया BJP-कांग्रेस समेत 10 राजनीतिक दलों पर जुर्माना

उम्मीदवारों के खिलाफ अपराधिक मामलों को सार्वजनिक नहीं करने पर SC ने लगाया BJP-कांग्रेस समेत 10 राजनीतिक दलों पर जुर्माना

चुनाव के दौरान उम्मीदवारों के अपराधिक रिकॉर्ड मीडिया में प्रकाशित न करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 10 पार्टियों को दोषी माना है। दरअसल पिछले साल बिहार में हुए चुनाव के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि सभी राजनीतिक दल किसी प्रत्याशी को टिकट देने के 48 घंटे के भीतर अखबार और टीवी में उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी प्रकाशित करें। पार्टी अपनी वेबसाइट पर भी प्रत्याशियों

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फेंका हैंड ग्रेनेड, 2 पुलिसकर्मी समेत 11 लोग हुए घायल

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फेंका हैंड ग्रेनेड, 2 पुलिसकर्मी समेत 11 लोग हुए घायल

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के श्रीनगर (Srinagar) में आतंकियों ने एक बार सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। लेकिन इस बार आतंकियों ने यह हमला ग्रेनेड फेंक कर का। आपको बता दें कि इस हमले में 2 पुलिसकर्मी समेत 11 लोगों के घायल होने की खबर है। बता दें कि आतंकियों ने यह हमला श्रीनगर की हरी सिंह हाई स्ट्रीट में किया।

रेलवे को भारी पड़ी अपनी लेटलतीफी की आदत, अब देना होगा जुर्माना, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला…

रेलवे को भारी पड़ी अपनी लेटलतीफी की आदत, अब देना होगा जुर्माना, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला…

देश में अन्य खबरों के बीच ऐसे कई खबरें आती रहती हैं, जिसने सरकारों और सरकारी तंत्रों को कई बार सवालों के कटघरे में किया है। इसके बावजूद भी वे अपने आदत से बाज नहीं आते। ऐसी ही एक आदत की स्वीकार रेल मंत्रालय भी है, जिनकी ट्रेन बेहद मुश्किल ही समय पर पहुंच पाती है। ट्रेन की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना

दिल्ली AIIMS अब दो पालियो में चलाएगा ऑपरेशन थिएटर, कार्डियोलाजी व न्यूरोलाजी के विशेषज्ञ 24 घंटे होंगे मौजूद

दिल्ली AIIMS अब दो पालियो में चलाएगा ऑपरेशन थिएटर, कार्डियोलाजी व न्यूरोलाजी के विशेषज्ञ 24 घंटे होंगे मौजूद

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर गठित विशेषज्ञ कमेटी की सिफारिश पर AIIMS दिल्ली, मरीजों को जल्द राहत देने के लिए दो पालियों में ऑपरेशन थिएटर चलाएगा।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में CRPF पार्टी पर आतंकियों का हमला, एक जवान घायल, तलाशी अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में CRPF पार्टी पर आतंकियों का हमला, एक जवान घायल, तलाशी अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में घात लगाएं बैठे आतंकियों ने एक बार फिर सीआरपीएफ पार्टी को अपना निशाना बनाया है। इस हमले में एक जवान के घायल होने की खबर है। मामला शोपियां जिले के जैनपोरा गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, यहां आतंकियों ने सीआरपीएफ की एक पार्टी पर हमला कर दिया जिसमें एक जवान घायल हो गया है।

जम्मू-कश्मीर में BJP नेता और उनकी पत्नी की हत्या, आतंकियों ने बरसाई गोलियां, रास्ते में तोड़ा दम

जम्मू-कश्मीर में BJP नेता और उनकी पत्नी की हत्या, आतंकियों ने बरसाई गोलियां, रास्ते में तोड़ा दम

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के लाल चौक इलाके में बीजेपी नेता गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में सरपंच और भाजपा किसान मोर्चा की कुलगाम जिला इकाई के अध्यक्ष गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी पर गोलियां बरसाईं।

भारत ने तैयार किया ऐसा लैंडिंग ग्राउंड जिससे अब हमेशा वायुसेना के निशाने पर रहेगा चीन, बचना है मुश्किल

भारत ने तैयार किया ऐसा लैंडिंग ग्राउंड जिससे अब हमेशा वायुसेना के निशाने पर रहेगा चीन, बचना है मुश्किल

LAC पर पिछले कुछ दिनों से चीन के लगातार दुस्साहसी कदमों को लेकर भारत ने एक ऐसा चाल चला है, जिससे अब ड्रैगन की हर चाल पर करारा जवाब दिया जायेगा। वहीं चीन चाल चलने से पहले सौ बार सोचेगा। क्योंकि अगर वह चाल चलने की कोशिश भी करेगा तो उससे पहले ही उसे भारत के सामने हथियार डाल देना पड़ेगा।

15 अगस्त से पहले एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकतों पर फिरा पानी, अमृतसर में गिराए थे ड्रोन से हथियार और RDX बरामद

15 अगस्त से पहले एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकतों पर फिरा पानी, अमृतसर में गिराए थे ड्रोन से हथियार और RDX बरामद

15 अगस्त से पहले एक बार फिर पाकिस्तान के नापाक हरकतों पर पानी फिर गया है, जिसे लेकर वो अपना सिर दीवारों पर पटक रहा होगा। यानि की अपने जिस षड्यंत्र के तहत वो लगातार भारत की सीमाओं पर अपनी ड्रोन भेज रहा है। वहीं इन ड्रोनों के साथ पिछले कुछ समयों से विस्फोटक भी भेज रहा है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के बाद अब पंजाब (Punjab) में ड्रोन

प्रधानमंत्री ने जारी की किसान सम्मान निधि योजना की नौवीं किस्त, ऐसे जांच करें अपना खाता

प्रधानमंत्री ने जारी की किसान सम्मान निधि योजना की नौवीं किस्त, ऐसे जांच करें अपना खाता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2021 की नौवीं किस्त आज जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के तहत इस योजना से जुड़े 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को लगभग 19 हजार 500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देश के कई किसानों से भी बातचीत की।

Tokyo Olympics में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, भाला फेंक में जीता गोल्ड मेडल, खत्म किया 13 साल का सूखा

Tokyo Olympics में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, भाला फेंक में जीता गोल्ड मेडल, खत्म किया 13 साल का सूखा

भारत के स्टार नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रोअर में गोल्ड हासिल कर इतिहास रच दिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.58 मीटर का है। आपको बता दें कि ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 साल बाद दूसरा गोल्ड मिला। बीजिंग ओलंपिक 2008 में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने का कारनामा दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा ने किया था।

ममता ने खोला पीएम मोदी के इलेक्ट्रिसिटी बिल के खिलाफ मोर्चा, लेटर लिखकर बताया जनविरोधी

ममता ने खोला पीएम मोदी के इलेक्ट्रिसिटी बिल के खिलाफ मोर्चा, लेटर लिखकर बताया जनविरोधी

संसद में लाए गए इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोर्चा खोल दिया है। इसके साथ ही उन्होंने लेटर लिखकर इस बिल को जनविरोधी बताया है और कहा है कि इससे बिजली महंगी हो जाएगी और दाम बढ़ाकर कंपनियां मुनाफा कमाएंगी। ममता ने लिखा लेट में लिखा कि, ''यह सुनकर हैरान हूं कि केंद्र हमारी आपत्तियों पर विचार किए बिना जनविरोधी विधेयक फिर से