1. हिन्दी समाचार
  2. देश खबरें

देश खबरें (India News in Hindi)

चुनाव से पहले योगी सरकार ने पेश किया 7,301 करोड़ का सप्लीमेंट्री बजट, जानिए बड़ी बातें

चुनाव से पहले योगी सरकार ने पेश किया 7,301 करोड़ का सप्लीमेंट्री बजट, जानिए बड़ी बातें

अनुपूरक बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि इन साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में हमने पब्लिक का परसेप्शन बदला है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कई नए रिकार्ड बनाए और कई रिकार्ड तोड़े हैं. उन्होंने कहा कि अत्यंत जरूरी योजनाओं को पूरा करने के लिए यह अनुपूरक बजट लाया गया है.

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अब NDA की परीक्षा में भी हिस्सा ले सकती हैं लड़कियां, लगाई फटकार…

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अब NDA की परीक्षा में भी हिस्सा ले सकती हैं लड़कियां, लगाई फटकार…

सुप्रीम कोर्ट ने एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) में लड़कियों की पढ़ाई को मंजूरी दे दी है। जिससे अब लड़कियां पांच सितंबर को होने वाली एनडीए की प्रवेश परीक्षा में शामिल हो पाएंगी। एनडीए में दाखिले पर फैसला बाद में होगा। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के लिए अवसरों का विरोध करने के लिए सेना को फटकार लगाई और उसे अपना रवैया बदलने के लिए कहा।

पत्नी सुनंदा पुष्कर मौत मामले में आरोप मुक्त हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर, दिल्ली की एक अदालत ने किया बरी

पत्नी सुनंदा पुष्कर मौत मामले में आरोप मुक्त हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर, दिल्ली की एक अदालत ने किया बरी

कांग्रेस नेता शशि थरूर को पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है। बता दें कि शशि थरूर को दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 498 A (पति या उसके रिश्तेदार द्वारा अत्याचार) और धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत आरोपी बनाया था। वहीं कोर्ट से राहत मिलने के बाद थरूर ने अदालत का शुक्रिया अदा किया और कहा

देश को मिल सकती है पहली मुख्य न्यायाधीश, एन वी रमना ने केंद्र को भेजी 9 नामों की सिफारिश, जिनमें 3 महीला

देश को मिल सकती है पहली मुख्य न्यायाधीश, एन वी रमना ने केंद्र को भेजी 9 नामों की सिफारिश, जिनमें 3 महीला

सुप्रीम कोर्ट में जजों के 9 खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसे लेकर कोर्ट ने 22 महीने बाद 9 नई नियुक्तियों की सिफारिश केंद्र को भेजी है। इनमें 3 महिला जज हैं। साथ ही एक वरिष्ठ वकील की सीधे सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है। मिली जानकारी के अनुसार चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमण (CJI NV Ramana) ने मंगलवार को

पेगासस जासूसी मामले में सरकार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी इन बातों को गुप्त रखने की छूट

पेगासस जासूसी मामले में सरकार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी इन बातों को गुप्त रखने की छूट

इजराइली सॉफ्टवेयर पेगासस से कथित जासूसी मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि सरकार को ऐसा कुछ खुलासा करने की जरूरत नहीं है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता हो। दरअसल मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया और कहा कि इस पर सार्वजनिक बहस नहीं हो सकती है।

भारत आने की इच्छा रखने वाले अफगान नागरिकों के लिए वीजा की नयी श्रेणी की घोषणा, बनाया ये नियम

भारत आने की इच्छा रखने वाले अफगान नागरिकों के लिए वीजा की नयी श्रेणी की घोषणा, बनाया ये नियम

तालिबानी कब्जे के बाद अफगानिस्तान के लगातार बिगड़ती स्थिति को लेकर भारत ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि भारत आने की इच्छा रखने वाले अफगान नागरिकों की अर्जियों पर जल्द फैसलों के लिए वीजा की नयी श्रेणी का ऐलान किया गया है।

ओबीसी आरक्षण बिल पर बोले एनसीपी प्रमुख शरद पवार, कहा- केंद्र कर रहा भ्रमित, ज्यादातर राज्य कर चुके 50 फीसदी की सीमा पार

ओबीसी आरक्षण बिल पर बोले एनसीपी प्रमुख शरद पवार, कहा- केंद्र कर रहा भ्रमित, ज्यादातर राज्य कर चुके 50 फीसदी की सीमा पार

ओबीसी आरक्षण बिल को लेकर केंद्र पर परोक्ष निशाना साधते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि दो दिन पूर्व केंद्र ने राज्यों से ओबीसी आरक्षण को लेकर एक सूची बनाने को कहा। कई लोगों ने इस पर सोचा कि राज्य सरकार द्वारा आरक्षण दिया जा सकता है, लेकिन उन्हें भ्रमित किया जा रहा है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि आज, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई गणमान्य नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि आज, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई गणमान्य नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पूरा देश आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि मना रहा है। एक तरफ जहां लोग उनकी कविताओं और उनके संदेश के जरिये उन्हें याद कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धालुओं के लिए खोले गये भगवान जगन्नाथ मंदिर के द्वार, भक्तों को मिलेगी दर्शन की अनुमति, लेकिन इन शर्तों के साथ

श्रद्धालुओं के लिए खोले गये भगवान जगन्नाथ मंदिर के द्वार, भक्तों को मिलेगी दर्शन की अनुमति, लेकिन इन शर्तों के साथ

ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर का द्वार श्रद्धालुओं के लिए आज से खोल दी गई है। जिससे भक्तजन भगवान जगन्नाथ का दर्शन कर सकते है। मंदिर में प्रवेश को लेकर श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने कहा है कि श्रद्धालुओं को कोरोना गाइडलाइन्स और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा।

मेघालय में हिंसा के बाद गृह मंत्री रिंबुई का इस्तीफा, मुख्यमंत्री के घर पर फेंके गए पेट्रोल बम

मेघालय में हिंसा के बाद गृह मंत्री रिंबुई का इस्तीफा, मुख्यमंत्री के घर पर फेंके गए पेट्रोल बम

मेघालय में सिलिसिलेवार आईईडी धमाके मामले में संदिग्ध आरोपी थांगखियू के पुलिस के जवाबी कार्रवाई में मारे जाने के बाद, राज्य में हिंसा की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिससे आहत मेघालय के गृह मंत्री रिंबुई ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा के आवास पर रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंक दिया।

चीनी सेना के खिलाफ असाधारण बहादुरी दिखाने वाले ITBP के 20 जवानों को किया गया वीरता मेडल से सम्मानित

चीनी सेना के खिलाफ असाधारण बहादुरी दिखाने वाले ITBP के 20 जवानों को किया गया वीरता मेडल से सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आईटीबीपी के उन 20 जवानों को वीरता के पुलिस मेडल से सम्मानित गया है, जिन्होनें पिछले साल पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर हुए तनाव के दौरान चीनी सेना के खिलाफ असाधारण बहादुरी का परिचय देते हुए उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया था। जो अपने गलत मंसूबों से भारत की भूमि को अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहे थे।

आजादी के 75वें पर्व पर सम्मानित किये जाएंगे देश के 1,380 जवान, मिलेंगे गैलेंट्री अवार्ड, गृह मंत्रालय ने की घोषणा

आजादी के 75वें पर्व पर सम्मानित किये जाएंगे देश के 1,380 जवान, मिलेंगे गैलेंट्री अवार्ड, गृह मंत्रालय ने की घोषणा

देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने से कुछ घंटों ही दूर है, उससे पहले ही पूरा देश राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग चुका है। एक तरफ जहां लोग इस पर्व के दिन कुछ खास करने की तैयारी कर रहे है। वहीं कई लोग कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे है।

कोरोना महामारी के बीच पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर का बड़ा ऐलान, कहा- वैक्सीन नहीं ली तो पंजाब में नो एंट्री, रखें इन राज्यों पर नज़र

कोरोना महामारी के बीच पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर का बड़ा ऐलान, कहा- वैक्सीन नहीं ली तो पंजाब में नो एंट्री, रखें इन राज्यों पर नज़र

देश में लगातार होते कोरोना वैक्सीनेशन के बीच कोरोना का कहर कम होता नहीं जा रहा है। इसे लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा ऐलान किया है । उन्होंने कहा है कि अब पंजाब में उन्हीं लोगों को एंट्री मिलेगी जिनके पास निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट हो या फिर उन्होंने कोरोना के खिलाफ लड़ने वाली वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हो।

अभेद किले में तब्दील हुआ दिल्ली का लाल किला, परिंदे भी नहीं मार सकेंगे पर, जानिए कैसी है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था

अभेद किले में तब्दील हुआ दिल्ली का लाल किला, परिंदे भी नहीं मार सकेंगे पर, जानिए कैसी है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था

पंद्रह अगस्त आने में महज कुछ घंटे शेष है, उससे पहले ही देश की राजधानी दिल्ली पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो गई है। वहीं दिल्ली का लाल किला भी अभेद किले में परिवर्तित हो गया है। जिसे पार करना किसी परिंदे के लिए मुश्किल है। आपको बता दें कि अब से कुछ घंटों बाद भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ बनाएगा। लाल किला की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पंद्रह अगस्त से पहले बहाल हुआ राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट, बाकी कांग्रेस नेता के भी खुल गए अकाउंट

पंद्रह अगस्त से पहले बहाल हुआ राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट, बाकी कांग्रेस नेता के भी खुल गए अकाउंट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को बंद (लॉक) करने के करीब एक सप्ताह बाद इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म ट्विटर ने शनिवार को खोल दिया है। साथ ही दूसरे कांग्रेसी नेताओं की ट्विटर आईडी भी अनलॉक हो गई है। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि राहुल गांधी के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट भी खुल गए हैं।