1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पत्नी सुनंदा पुष्कर मौत मामले में आरोप मुक्त हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर, दिल्ली की एक अदालत ने किया बरी

पत्नी सुनंदा पुष्कर मौत मामले में आरोप मुक्त हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर, दिल्ली की एक अदालत ने किया बरी

कांग्रेस नेता शशि थरूर को पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है। बता दें कि शशि थरूर को दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 498 A (पति या उसके रिश्तेदार द्वारा अत्याचार) और धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत आरोपी बनाया था। वहीं कोर्ट से राहत मिलने के बाद थरूर ने अदालत का शुक्रिया अदा किया और कहा कि 7.5 साल से इस टॉर्चर और दर्द से गुजर रहा था।

By: Amit ranjan 
Updated:
पत्नी सुनंदा पुष्कर मौत मामले में आरोप मुक्त हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर, दिल्ली की एक अदालत ने किया बरी

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता शशि थरूर को पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है। बता दें कि शशि थरूर को दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 498 A (पति या उसके रिश्तेदार द्वारा अत्याचार) और धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत आरोपी बनाया था। वहीं कोर्ट से राहत मिलने के बाद थरूर ने अदालत का शुक्रिया अदा किया और कहा कि 7.5 साल से इस टॉर्चर और दर्द से गुजर रहा था।

आपको बता दें कि सुनंदा पुष्कर की मौत 17 जनवरी, 2014 को दिल्ली के एक बड़े होटल में हुई थी। अपनी मौत से कुछ दिनों पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पति थरूर के पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के साथ संबंध हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने शशि थरूर के खिलाफ धारा 307, 498 A के तहत केस दर्ज किया था। थरूर पर पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके साथ क्रूरता से पेश आने का आरोप लगाया गया था। शशि थरूर को जिन धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया था, अगर उसके तहत दोष साबित हो जाता तो उन्हें 10 साल तक कैद की सजा हो सकती थी।

बता दें कि इससे पहले बीते 27 जुलाई को भी सुनवाई हुई थी लेकिन अब शशि थरूर की ओर से एक ताजा आवेदन देते हुए मामले में कुछ और कागजात पेश करने की इजाजत मांगने के चलते इसे 18 अगस्त तक के लिए टाल दी गई थी। बिजनेस में अलग पहचान बना चुकीं सुनंदा पुष्कर का नाम चर्चा में तब आया जब 2010 में उनकी शादी कांग्रेस नेता शशि थरूर से हुई। शादी के बाद दोनों खुलकर मीडिया के सामने आते थे।

जहर से हुई थी मौत!

सुनंदा पुष्कर की मौत का मामला तब काफी हाईप्रोफाइल केस माना गया था। 29 सितंबर 2014 को एम्स के मेडिकल बोर्ड ने सुनंदा के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंपा थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि सुनंदा की मौत जहर से हुई है। बोर्ड ने कहा था कि कई ऐसे रसायन हैं जो पेट में जाने या खून में मिलने के बाद जहर बन जाते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...