1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में BSF के काफिले पर आतंकी हमला, मुठभेड़ जारी, एक जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में BSF के काफिले पर आतंकी हमला, मुठभेड़ जारी, एक जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में BSF के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया। ये हमला उस वक्त किया गया जब जवानों का काफिल जम्मू-श्रीनगर हाइवे होते हुए काजीगुंड इलाके के मीर बाजार में थी। इस आतंकी हमले (Terrorist Attack) के बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ (Encounter) भी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इलाके के घेराबंदी में तीन आतंकी फंसे हुए हैं।

By: Amit ranjan 
Updated:
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में BSF के काफिले पर आतंकी हमला, मुठभेड़ जारी, एक जवान घायल

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में BSF के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया। ये हमला उस वक्त किया गया जब जवानों का काफिल जम्मू-श्रीनगर हाइवे होते हुए काजीगुंड इलाके के मीर बाजार में थी। इस आतंकी हमले (Terrorist Attack) के बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ (Encounter) भी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इलाके के घेराबंदी में तीन आतंकी फंसे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, आतंकियों के खिलाफ बीएसएफ ऑपरेशन चला रही थी, तभी आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। बीएसएफ के काफिले पर ये हमला दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में मालपोरा काजीगुंड के पास श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर हुई है। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, हमले के बाद आर्मी और सीआरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए हैं। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है और मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ के दौरान एक CRPF के जवान के घायल होने की बात सामने आ रही है।

कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने एक न्यूज एजेंसी से हमले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि कुलगाम में BSF के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया है। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि, आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस, सीआरपीएफ और आर्मी के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

दो दिन पहले CRPF पर हुआ था हमला

आपको बता दें कि आतंकियों ने दो दिन पहले 10 अगस्त को CRPF की पार्टी पर हमला किया था। इस हमले में CRPF का एक जवान घायल हो गया था। आतंकियों ने ये हमला दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के क्रालचेक इलाके में हुआ था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...