नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विवादित ट्वीट करने के बाद ट्वीटर ने उनके अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है, क्योंकि उन्होंने निजता के कानून का उल्लंघन किया था। आपको बता दें कि कांग्रेस और ट्वीटर के इस रार के बीच ट्विटर इंडिया के हेड मनीष महेश्वरी का अमेरिका से बुलावा आया है। जहां उन्हें नई जिम्मेदारियां दी जायेगी।
आपको बता दे कि अब Twitter इंडिया हेड मनीष माहेश्वरी अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट के लिए US में ऑपरेशन्स संभालेंगे। माहेश्वरी ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर करीब दो साल बने रहे। उन्होंने साल 2019 में ट्विटर इंडिया को जॉइन किया था।
ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किए जाने के करीब दो साल बाद ट्विटर इंडिया के प्रमुख मनीष माहेश्वरी को अमेरिका स्थित ट्विटर के ऑपरेशंस कार्यों के लिए बुलाया गया है।
Thank you to @manishm for your leadership of our Indian business over the past 2+ years. Congrats on your new US-based role in charge of revenue strategy and operations for new markets worldwide. Excited to see you lead this important growth opportunity for Twitter.
— yu-san (@yusasamoto) August 13, 2021
मनीष माहेश्वरी ने 18 अप्रैल 2009 को नेटवर्क 18 से ट्विटर इंडिया ज्वाइन किया था और अब वह अमेरिका में सीनियर डायरेक्टर, रिवेन्यू स्ट्रेटजी एंड ऑपरेशंस का काम देखेंगे। ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा कि हम यह पुष्टि कर सकते हैं कि मनीष ट्विटर के साथ रहेंगे और नए रोल में सेन फ्रेंसिस्को में सीनियर डायरेक्टर, रिवैन्यू स्ट्रेटजी के तौर पर काम करेंगे।
ट्विटर की तरफ से कुछ ऐसे एकाउंट्स को ब्लॉक नहीं करने और कुछ ट्विट्स को नहीं हटाने के चलते नई दिल्ली के गुस्से का उसे सामना करना पड़ा था, जिसे भारत सरकार आपत्तिजनक मानती थी। भारत सरकार के साथ ट्विटर के पिछले कई महीनों से लगातार तकरार जारी है। इसके साथ ही, नए आईटी कानून लागू करने को लेकर भी ट्विटर के साथ विवाद चला आ रहा है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के कई एकाउंट्स माइक्रो ब्लॉगिंग साइट की ओर से बंद करने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि,”मेरा ट्विटर एकाउंट बंद करके वे हमारी राजनीतिक प्रक्रिया में दखल दे रहे हैं। एक कंपनी हमारी राजनीति का दायरा तय करने के लिए अपने कारोबार का इस्तेमाल कर रही है। एक नेता के तौर पर मैं इसे पसंद नहीं करता हूं।”