22 कैरेट सोने के कीमतों की बात करें तो 10 रुपयों के गिरावट के साथ ही प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 4,64,00 रुपया है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 4,74,00 रुपये है।
22 कैरेट सोने के कीमतों की बात करें तो 10 रुपयों के गिरावट के साथ ही प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 4,64,00 रुपया है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 4,74,00 रुपये है।
चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव की तारीख के ऐलान के बाद एक बार फिर पश्चिम बंगाल हिंसा की आगोश में समाता जा रहा है। जिसका ताजा उदाहरण बंगाल में बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बम से हमला हुआ है। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) का बुधवार सुबह निधन हो गया है। वे पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें मुंबई के हीरानंदानी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर मां के निधन की जानकारी दी है।
देश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ती महंगाई के बीच लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के कीमतों में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नही हुई। जिससे पेट्रोल-डीजल की पूर्व निर्धारित कीमत पर ही स्थिर रहा। इसका असर वस्तुओं के कीमतों पर भी पड़ा। आपको बता दें कि रविवार के बाद से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है।
पंचांग के अनुसार 08 सितंबर, बुधवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस दिन सर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो शाम 5. 51 तक रहेगी। इसके बाद हस्त नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। चंद्रमा इस दिन कन्या राशि में गोचर करेगा।
आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास वक्त की कमी है। जिस कारण वे जिस रिलेशन में बंधते है उसे सहीं से नहीं निभा पाते। ऐसे में लोग सोचते हैं घर जाने के बाद अपनी फैमली के साथ टाइम स्पेंड करें।
मुल्ला अब्दुल गनी बरादर नहीं अब अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार का नेतृत्व मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद करेगा। वह अब तक तालिबान की शीर्ष निर्णयकारी संस्था 'रहबरी शूरा' के प्रमुख रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान के सरगना मुल्ला हेबतुल्लाह अखुंदजादा ने हसन को यह जिम्मेदारी देने का फैसला लिया है।
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान के विरुद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन किये गये। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगे। जिसे तालिबान बर्दाश्त नहीं कर सका। और उसने प्रदर्शन कर रहे भीड़ को तीतर-बीतर करने के लिए हवाई फायरिंग की। वहीं तालिबान लड़ाकों ने इस खबर को कवर करने वाले टोलो न्यूज के कैमरापर्सन वाहिद अहमदी को भी उठा लिया।
ब्राह्मणों के खिलाफ विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहने वाले छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें रायपुर की एक अदालत में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उन्हें 15 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड में प्रमोशन के लिए आईजी स्तर के अधिकारियों ने अपनी ही रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिससे वे प्रमोशन का लाभ ले सकें। वे अपने इन मंसूबों में कामयाब होते उससे पहले ही इस बात की जानकारी सरकार को मिल गई। रक्षा मंत्रालय ने प्रमोशन-बोर्ड को भंग करते हुए पूरे मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं।
आपको बता दें कि इस समय Amazon पर OnePlus 9 5G पर धमाकेदार ऑफर चल रहा है। अगर आप HDFC क्रेडिट कार्ड से फोन खरीददते हैं, तो आपको 3 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
UPI के जरिए पेमेंट करने का एक ऑफलाइन मोड भी है। मतलब जहां नेटवर्क नहीं है या फिर आपके पास इंटरनेट नहीं है तो आप ऑफलाइन मोड से भी पेमेंट कर सकेंगे।
अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां अपना कमर कस चुकी है। इसे लेकर वे अभी से ही अपने वोटरों को साधने में जुटे है। एक तरफ जहां बीएसपी ब्राह्ण वोटों को साधने में जुटी हुई है, वहीं सपा मुस्लिम-यादव वोटरों को साधने में जुटे है। जबकि बीजेपी अपने कामों से सभी वोटरों को अपने पक्ष में करने में जुटी है।
टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के गुजरे हुए आज पांच दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक उनके मौत के रहस्यों से पर्दा नहीं उठ सका है। एक्टर के असामयिक निधन की वजह से बहुत से लोग टूट गए है। उनके दोस्त और फैंस उनके और उनके परिवार के लिए दुआ कर रहे हैं। वहीं सिदधार्थ के परिवार वालों और पुलिस की ओर से निधन के कारणों को लेकर
अफगानिस्तान के पंजशीर में एक बार फिर तालिबान और अहमद मसूद समर्थकों के बीच भीषण जंग की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को पंजशीर में तालिबान के ठिकानों पर कुछ अज्ञात सैन्य विमानों के जरिए हवाई हमले किए गए हैं। जिससे तालिबान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।