मुंबई : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) का बुधवार सुबह निधन हो गया है। वे पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें मुंबई के हीरानंदानी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर मां के निधन की जानकारी दी है। साथ ही एक्टर ने मां के नाम एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है।
अक्षय ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ‘वह मेरी मूल थीं और आज मैं अपने मूल में असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी मां श्रीमति अरुणा भाटिया ने आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वे दूसरी दुनिया में मेरे पिता के साथ फिर से मिल गई हैं। मैं आपकी दुआओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति।‘
View this post on Instagram
अक्षय कुमार की इस पोस्ट को देखने के बाद सभी उनकी मां की आत्मा को शांति मिलने की दुआ कर रहे हैं। फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट कर अक्षय कुमार को सांत्वना दी है। अक्षय कुमार अपनी मां के बेहद करीब थे। वे अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया करते थे।
She was my core. And today I feel an unbearable pain at the very core of my existence. My maa Smt Aruna Bhatia peacefully left this world today morning and got reunited with my dad in the other world. I respect your prayers as I and my family go through this period. Om Shanti 🙏🏻
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 8, 2021
आपको बता दें कि इससे पहले अक्षय कुमार ने फैन्स को दुआओं के लिए आभार जताते हुए लिखा था, ‘आप लोगों ने मेरी मां की सेहत के लिए जो चिंता, जो कन्सर्न दिखाया है, उसने मेरे दिल को छू लिया है। इसे में शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत ही मुश्किल वक्त है। आप लोगों की हर एक दुआ मेरे लिए मायने रखती है।’
So very sorry for your profound loss. Deepest condolences and my heartfelt prayers to you and the whole family in this grave hour. Satnaam wahe guru 🙏🏼 @akshaykumar https://t.co/B7WOxbI6qb
— Nimrat Kaur (@NimratOfficial) September 8, 2021
फिल्म की शूटिंग छोड़कर मुंबई आए थे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की मां की तबीयत काफी समय से ठीक नहीं चल रही थी। 3 सितंबर को अरुणा भाटिया को मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वे आईसीयू में भर्ती थीं। उनकी हालत काफी नाजुक थीं। मां की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद अक्षय कुमार लंदन से तुरंत मुंबई लौटे थे। एक्टर लंदन मे अपनी फिल्म सिंडरेला की शूटिंग कर रहे थे।