पंचांग के अनुसार 08 सितंबर, बुधवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस दिन सर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो शाम 5. 51 तक रहेगी। इसके बाद हस्त नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। चंद्रमा इस दिन कन्या राशि में गोचर करेगा। इस राशि में पहले से ही मंगल और बुध स्थित है। एक ही राशि में 3 ग्रह होने से त्रिग्रही योग बनेगा। इसका असर सभी राशियों पर होगा।
मेष
मेष राशि जातकों के मन में आज आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक परिणाम न मिलने से कुछ तनाव महसूस करेंगे। आप विश्वास को बनाए रखें। सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम समय है। खर्च को नियंत्रण में रखना आपके लिए अच्छा रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कारोबार में तरक्की होगी। लाभ में वृद्धि होगी।
वृषभ
वृषभ राशि के जातक आज खूब मन लगाकर काम करेंगे और उसमें उन्हें सफलता मिलेगी। अपने काम से मान-सम्मान पाने का योग भी आपको मिलता है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक की समस्याएं परेशान करेंगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।
मिथुन
मिथुन राशि लोगों का मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। जो भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। वाहन सुख में वृद्धि भी हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति की अच्छी संभावना नजर आ रही है। निवेश का योग भी बन रहा है। व्यर्थ के विवादों से बचें। माता के सहयोग से धन प्राप्ति के योग हैं।
कर्क
कर्क राशि के जातक बातचीत में सन्तुलित रहें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धैर्यपूर्वक कार्य करें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मन परेशान रहेगा। पिता का साथ मिलेगा। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखें। धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं हैं।
सिंह
सिंह राशि के लोगों को पठन-पाठन में रुचि रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। मित्रों का भी सहयोग मिले सकता है। किसी धार्मिक स्थान के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। मेहनत का फल तुरंत मिलने का योग है।
कन्या
कन्या राशि के लोगों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और उनकी सहायता से आप सभी कामों को समय पर पूरा करने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में वृद्धि तो होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। आत्मसंयत रहे। क्रोध के अतिरेक से बचें। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला
तुला राशि जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज में अपनी विश्वसनीयता की वजह से नए मुकाम हासिल करने में कामयाब रहेंगे। अधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी। ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। संचित धन में कमी आ सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र भी बढ़ेगा। मन अशान्त रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। माता-पिता का साथ मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। परंतु खर्चों की अधिकता रहेगी।
धनु
धनु राशि के लोग मन में नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज के लिए एनर्जी हाई रहेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग पाने के लिए उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करें। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। धन को निवेश करने की संभावना भी बन रही है। कला या संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए बहुत परिश्रम वाला दिन है। एक के बाद एक काम लगे रहेंगे। जिसको करने में समय का पता ही नहीं चलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मानसिक कठिनाइयां बढ़ेगी। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। परिवार का सहयोग भी मिलेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है।
कुंभ
कुंभ राशि जातक संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेंगे। धन प्राप्ति की संभावना है। आपकी मेहनत का फल तुरंत मिलेगा। धर्म-कर्म पर धन खर्च का योग बनता है।
मीन
मीन राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। अनावश्यक गुस्से से कार्यक्षेत्र का माहौल खराब हो सकता है। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मन अशान्त रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। जो भी इच्छाएं होंगी उनके पूर्ण होने की संभावना बनती है।