1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. 8 September 2021 Petrol and Diesel Price: जानिए क्या है आज आपके शहर और राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

8 September 2021 Petrol and Diesel Price: जानिए क्या है आज आपके शहर और राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

देश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ती महंगाई के बीच लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के कीमतों में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नही हुई। जिससे पेट्रोल-डीजल की पूर्व निर्धारित कीमत पर ही स्थिर रहा। इसका असर वस्तुओं के कीमतों पर भी पड़ा। आपको बता दें कि रविवार के बाद से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है।

By: Amit ranjan 
Updated:
8 September 2021 Petrol and Diesel Price: जानिए क्या है आज आपके शहर और राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

नई दिल्ली : देश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ती महंगाई के बीच लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के कीमतों में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नही हुई। जिससे पेट्रोल-डीजल की पूर्व निर्धारित कीमत पर ही स्थिर रहा।  इसका असर वस्तुओं के कीमतों पर भी पड़ा। आपको बता दें कि रविवार के बाद से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। रविवार को देश के अलग-अलग शहरों में 10 पैसे लेकर 15 पैसे तक पेट्रोल के दाम में कटौती हुई थी। सितंबर महीने की पहली तारीख को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी। हालांकि, पेट्रोल-डीजल अभी भी रिकॉर्ड कीमतों पर बिक रहा है।

देश के प्रमुख राज्यों में पेट्रोल की कीमत

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत

आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.19 रुपये, मुंबई में 107.26 रुपये, कोलकाता में 101.62 रुपये और चेन्नई में 98.96 रुपये लीटर रहा है। वहीं अगर हम डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल का दाम 88.62 रुपये, मुंबई में  96.19 रुपये, कोलकाता में 91.71 रुपये और चेन्नई में 93.26 रुपये प्रति लीटर है।

देश के प्रमुख राज्यों में डीजल की कीमत

देश के प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत

रोज सुबह तय होती हैं कीमतें

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है, जो विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

SMS के जरिए जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीज़ल का भाव

आप अपने घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीज़ल का भाव जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंगे। शहर कोड आपको इंडियन ऑयल (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा।

मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल और डीज़ल का ताजा भाव भेज दिया जाएगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...