झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए अलग से कमरे दिये जाने वाले आदेश पर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर अब बीजेपी ने राज्य सरकार से विधानसभा में मंदिर की मांग की है। गौरतलब है कि शुक्रवार को विधान सभा सचिवालय ने आदेश जारी कर कमरा नंबर 348 को नमाज के लिए आवंटित कर दिया है।
