1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. महाराष्ट्र: पालघर में कपड़ा बनाने वाली फैक्ट्री में बड़ा धमाका, एक मजदूर की मौत, चार घायल

महाराष्ट्र: पालघर में कपड़ा बनाने वाली फैक्ट्री में बड़ा धमाका, एक मजदूर की मौत, चार घायल

महाराष्ट्र के पालघर जिले में शनिवार सुबह एक कपड़ा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लग गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौत और चार लोग घायल हुए हैं। धमाके के बाद लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हुईं हैं।

By: Amit ranjan 
Updated:
महाराष्ट्र: पालघर में कपड़ा बनाने वाली फैक्ट्री में बड़ा धमाका, एक मजदूर की मौत, चार घायल

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के पालघर जिले में शनिवार सुबह एक कपड़ा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लग गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौत और चार लोग घायल हुए हैं। धमाके के बाद लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हुईं हैं। घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है, इसलिए मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार, ये आग बोईसर इंट्रस्‍ट्रियल एरिया में स्थित जखारिया फैब्रिके लिमिटेड नामक फैक्‍ट्री में जोरदार धमाके के बाद लग गई। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने एक शव बाहर निकाला है। अभी राहत और बचाव कार्य जारी है।

प्लॉट जे-1 में स्थित इस कंपनी में यह आग सुबह 6 बजे के आसपास लगी और तकरीबन ढाई घंटे के प्रयास के बाद इसपर काबू पा लिया गया। फिलहाल कूलिंग का काम जारी है। धमाका इतना भीषण था कि इसकी आवाज तकरीबन 4 से 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और राहत कार्य शरू किया।

फैक्ट्री में फंसे लोगों का सही-सलामत रेस्क्यू

सुबह का समय होने के कारण फैक्ट्री में ज्यादा लोग नहीं थे, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल फैक्ट्री में फंसे सभी लोगों को सही-सलामत रेस्क्यू कर लिया गया है। घायल मजदूरों का बोईसर के स्टार अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भारत केमिकल्स फैक्ट्री में भीषण धमाका

बता दें कि इससे पहले 4 जुलाई को तारापुर इंडस्ट्रियल एरिया में भारत केमिकल्स में एक धमाका हुआ था। इसमें पांच मजदूर घायल हुए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...