1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. पाकिस्तान : दुकान का उद्घाटन करने पहुंचे जेल मंत्री को कैंची ने दिया धोखा, तो दांतों से कुतर दिया रिबन, देखें वीडियो

पाकिस्तान : दुकान का उद्घाटन करने पहुंचे जेल मंत्री को कैंची ने दिया धोखा, तो दांतों से कुतर दिया रिबन, देखें वीडियो

आपको बता दें कि यह वीडियो पंजाब प्रांत के जेल मंत्री व सरकार के प्रवक्ता फयाज अल हसन चौहान का है। इसमें जेल मंत्री दांतों से रिबन काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने यह वीडियो खुद अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

By: Amit ranjan 
Updated:
पाकिस्तान : दुकान का उद्घाटन करने पहुंचे जेल मंत्री को कैंची ने दिया धोखा, तो दांतों से कुतर दिया रिबन, देखें वीडियो

नई दिल्ली : पाकिस्तान में कब क्या हो जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता। क्योंकि वो अपने देश के विकास करने की अपेक्षा उसके विनाश का हथियार तैयार कर रहा है। इस कारण पाकिस्तान में भूखमरी और महंगाई की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है। इसी बीच पाकिस्तान से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे पाकिस्तान की जमकर जग हँसाई हो रही है।

आपको बता दें कि यह वीडियो पंजाब प्रांत के जेल मंत्री व सरकार के प्रवक्ता फयाज अल हसन चौहान का है। इसमें जेल मंत्री दांतों से रिबन काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने यह वीडियो खुद अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

कैंची ने दिया धोखा

वीडियो शेयर करते हुए मंत्री फयाज अल हसल चौहान ने लिखा है कि अपने विधानसभा क्षेत्र में दुकान खोलने का अनोखा अंदाज। दरअसल, उन्हें किसी दुकान का उद्घाटन करना था, लेकिन रिबन काटने के लिए जो कैंची रखी थी, उसने मौके पर ही मंत्री महोदय को धोखा दे दिया। और वह नहीं चली। ऐसे में जेल मंत्री ने अपने दांतों से ही रिबन काट दिया।

18 हजार बाद देखा गया वीडियो

आपको बता दें कि जेल मंत्री के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया वीडियो अब तक 18 हजार बार देखा जा चुका है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है। अपने विधानसभा क्षेत्र में दुकान खोलने का अनोखा अंदाज…कैंची कुंद और खराब थी….दुकानदान को शर्मिंदगी से बचाने के लिए मैंने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड…।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...