अफगानिस्तान से सैन्य वापसी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास काबुल छोड़ने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था। वहां लाखों-करोड़ों डॉलर खर्च किए गए और ये अभियान बेहद महंगा साबित हो रहा था। इसके साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में अफगानिस्तान में अमेरिकी मिशन को कामयाब बताया।
