1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. अफगानिस्तान के कंधार में तालिबानियों ने पार की हैवानियत की हदें, अमेरिकी ट्रांसलेटर को उड़ते हेलीकॉप्टर से लटकाया

अफगानिस्तान के कंधार में तालिबानियों ने पार की हैवानियत की हदें, अमेरिकी ट्रांसलेटर को उड़ते हेलीकॉप्टर से लटकाया

30 अगस्त की देर रात अमेरिकी सेनाओं के वापसी के साथ ही तालिबानी लड़ाके लगातार जश्न मना रहे है और वो अब उन सभी लोगो को ढूंढ़ रहा है जिसने किसी प्रकार से अमेरिकी सरकार या सेना की मदद की। जिसका ताजा उदाहरण अफगानिस्तान के कंधार में देखने को मिला। जहां तालिबानियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर एक अमेरिकी ट्रांसलेटर को उड़ते हेलीकॉप्टर से लटकाया।

By: Amit ranjan 
Updated:
अफगानिस्तान के कंधार में तालिबानियों ने पार की हैवानियत की हदें, अमेरिकी ट्रांसलेटर को उड़ते हेलीकॉप्टर से लटकाया

नई दिल्ली : 30 अगस्त की देर रात अमेरिकी सेनाओं के वापसी के साथ ही तालिबानी लड़ाके लगातार जश्न मना रहे है और वो अब उन सभी लोगो को ढूंढ़ रहा है जिसने किसी प्रकार से अमेरिकी सरकार या सेना की मदद की। जिसका ताजा उदाहरण अफगानिस्तान के कंधार में देखने को मिला। जहां तालिबानियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर एक अमेरिकी ट्रांसलेटर को उड़ते हेलीकॉप्टर से लटकाया।

आपको ये भी बता दें कि जिस हेलीकॉप्टर से ट्रांसलेटर को लटकाया गया है, वह अमेरिकी यूएच-60 ब्लैक हॉक चॉपर था। जिसे अमेरिका ने अफगानिस्तान की सेना दिया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे अफगानिस्तान में खौफ का माहौल है।

तालिबानी आतंकियों ने मनाया डरावना जश्न

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद (Zabiullah Mujahid) ने अमेरिकी सैनिकों के निकल जाने को अफगानिस्तान की आजादी से जोड़ा और कहा कि आज देश पूरी तरह से आजाद हो गया, लेकिन इसी के बाद जब काबुल एयरपोर्ट तालिबान का पूरी तरह से कब्जा हो गया तो तालिबानी आतंकियों ने डरावना जश्न मनाया। आतंकियों ने हवा में ताबड़तोड़ फायरिंग की और आसमान में कई रॉकेट दागे। तालिबान की इस फायरिंग से काबुल के स्थानीय लोग सहम गए। तालिबान ने उन्हें बताया कि ये कोई हमला नहीं है, बल्कि अमेरिका के जाने के बाद जश्न में फायरिंग की जा रही है।

अमेरिका से कूटनीतिक संबंध चाहता है तालिबान

तालिबान (Taliban) के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने काबुल एयरपोर्ट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अमेरिका के साथ कूटनीतिक संबंध को लेकर भी बात की। प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी सैनिकों (US Army) की वापसी हम सभी की जीत है। तालिबान अमेरिका से बेहतर कूटनीतिक संबंध चाहता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...