1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. अफगानिस्तान के काबुल में फिर दागे गए रॉकेट, धुआं-धुआं हुआ पूरा शहर, अमेरिका ने किया नाकाम

अफगानिस्तान के काबुल में फिर दागे गए रॉकेट, धुआं-धुआं हुआ पूरा शहर, अमेरिका ने किया नाकाम

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद एक बार फिर पूरे देश हिंसा का माहौल है, जिससे चारों तरफ गोलियों की तरतर्राहट और धमाके की आवाज गूंज रही है। आपको बता दें कि एक बार फिर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार सुबह रॉकेट दागे गए हैं। सुबह करीब 6.40 बजे यहां काबुल एयरपोर्ट के पास रॉकेट्स से हमला किया गया है।

By: Amit ranjan 
Updated:
अफगानिस्तान के काबुल में फिर दागे गए रॉकेट, धुआं-धुआं हुआ पूरा शहर, अमेरिका ने किया नाकाम

नई दिल्ली : अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद एक बार फिर पूरे देश हिंसा का माहौल है, जिससे चारों तरफ गोलियों की तरतर्राहट और धमाके की आवाज गूंज रही है। आपको बता दें कि एक बार फिर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार सुबह रॉकेट दागे गए हैं। सुबह करीब 6.40 बजे यहां काबुल एयरपोर्ट के पास रॉकेट्स से हमला किया गया है।

एक अमेरिकी अधिकारी ने न्यूज एजेंसी रायटर को बताया कि काबुल हवाईअड्डे पर 5 रॉकेट दागे गए, जिन्हें अमेरिकी मिसाइल रोधी प्रणाली ने इंटरसेप्ट किया है। फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है।

 

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक वाहन से इन रॉकेट्स को निशाना बनाया गया था। इन रॉकेट्स के कारण अलग-अलग जगहों पर धुएं का गुबार उठ रहे हैं, कई जगह आग भी लगी है और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। यहां से चार मिसाइलें दागी गई थीं, इनमें से एक सीधे एक घर में जाकर लगी।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, काबुल एयरपोर्ट के पास यूनिवर्सिटी के किनारे से एक वाहन से रॉकेट दागे गए। कई रॉकेट्स को काबुल एयर फील्ड डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया है।

गौरतलब है कि 31 अगस्त तक अमेरिकी सेना को काबुल छोड़ना है और उससे पहले काबुल एयरपोर्ट और आसपास के इलाके को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पहले भी काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमला किया गया था, जिसमें 13 अमेरिकी सैनिक समेत सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका द्वारा काबुल में एयरस्ट्राइक की गई थी, जिसमें ISIS-K के आतंकियों को निशाना बनाया गया था।

रविवार को हुई एक स्ट्राइक में आम लोगों की भी जान गई थी। तालिबान के एक प्रवक्ता ने रविवार की घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हवाई अड्डे के नजदीक एक कार बम को नष्ट कर दिया गया।

संयुक्त राज्य अमेरिका पर पूरे युद्ध के दौरान हवाई हमलों में कई नागरिकों को मारने का आरोप लगाया गया है। यह अमेरिका के स्थानीय समर्थन खोने का एक बड़ा कारण भी है। यूएस सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन बिल अर्बन ने एक बयान में कहा, “हम आज काबुल में एक वाहन पर हमले के बाद नागरिकों के हताहत होने की खबरों से अवगत हैं।” अर्बन ने कहा कि अमेरिकी सेना इस बात की जांच कर रही है। उन्होंने कहा, “निर्दोष जीवन के किसी भी संभावित नुकसान से हमें गहरा दुख होगा।”

आपको बता दें कि अमेरिका द्वारा पहले ही अलर्ट जारी किया गया था कि 31 अगस्त तक काबुल एयरपोर्ट पर कई और हमले किए जा सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...