1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश खबरें

विदेश खबरें (World News in Hindi)

अफगानिस्तान से बिना पासपोर्ट भारत आए नवजात को छोटी बच्ची लगी प्यार से चूमने, सोशल मीडिया पर VIRAL हुआ VIDEO

अफगानिस्तान से बिना पासपोर्ट भारत आए नवजात को छोटी बच्ची लगी प्यार से चूमने, सोशल मीडिया पर VIRAL हुआ VIDEO

रक्षाबंधन के दिन अफगानिस्तान से आए लोगों का एक भावुक करने वाला प्यारा वीडियो सामने आया है। भारतीय वायुसेना के विमान से जिन 168 लोगों को काबुल से दिल्ली लाया गया है उनमें एक नवजात बच्चा भी है...

पाकिस्तान ने दी इन शर्तों के साथ करतारपुर साहिब यात्रा को मंजूरी, जानिए क्या है खास गाइडलाइंस

पाकिस्तान ने दी इन शर्तों के साथ करतारपुर साहिब यात्रा को मंजूरी, जानिए क्या है खास गाइडलाइंस

सिखों के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल करतारपुर साहिब यात्रा को लेकर पाकिस्तान ने हामी भर दी है। जो अगले महीने से शुरू होगी। हालांकि इस यात्रा को लेकर पाकिस्तान ने कुछ शर्त भी रखी है। आपको बता दें कि 22 सितंबर को सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 482वीं पुण्यतिथि है। गुरु नानक देव की पुण्यतिथि के मौके पर 20 सितंबर से गुरुद्वारे में तीन दिवसीय अनुष्ठान

पंजशीर के सामने बेबस हुआ तालिबान, बगलान प्रांत में 300 तालिबानी लड़ाके ढेर, पहुंचाया बड़ा नुकसान

पंजशीर के सामने बेबस हुआ तालिबान, बगलान प्रांत में 300 तालिबानी लड़ाके ढेर, पहुंचाया बड़ा नुकसान

पंजशीर के नेता अहमद शाह द्वारा तालिबान के खिलाफ बगावती तेवर अख्तियार करने के बाद तालिबान ने अपने 3000 लड़ाकों को पंजशीर औऱ बगलान की ओर भेजा, जिससे वो उसे अपनी हुकूमत में ले सके। लेकिन एक तरफ जहां उसे पंजशीर में कड़ी टक्कर मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ पंजशीर के लड़ाकों ने तालिबान को घुटने टेंकने को मजबूर कर दिया और 300 तालिबानी लड़ाके को ढेर कर दिया।

तालिबान की अमेरिकी सरकार को धमकी, कहा- अगर तय समय में अपने सैनिकों को नहीं बुलाया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

तालिबान की अमेरिकी सरकार को धमकी, कहा- अगर तय समय में अपने सैनिकों को नहीं बुलाया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

तालिबान ने कहा है कि अगर बाइडेन सरकार ने अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को नहीं बुलाया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन 31 अगस्त को अफगानिस्तान छोड़ने की बात कह चुके हैं। बाइडेन के अपनी बात से मुकरने का कोई मतलब नहीं है।

कंटीले तारों से बच्ची को खींचा था अंदर, इस ब्रिटिश सैनिक ने बताया तस्वीर के पीछे की कहानी

कंटीले तारों से बच्ची को खींचा था अंदर, इस ब्रिटिश सैनिक ने बताया तस्वीर के पीछे की कहानी

स्काई न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस ब्रिटिश सैनिक की शिफ्ट खत्म होने के बाद मीडिया ने उनसे बात की। तब उस सैनिक ने बताया कि बच्ची को तारों के ऊपर से लाया गया था।

तालिबान ने लगाया लड़के-लड़कियों के साथ पढ़ने पर रोक, जारी किया फतवा, बताया ‘समाज में सभी बुराइयों की जड़’

तालिबान ने लगाया लड़के-लड़कियों के साथ पढ़ने पर रोक, जारी किया फतवा, बताया ‘समाज में सभी बुराइयों की जड़’

अफगानिस्तान पर कब्जे के कुछ ही दिन बाद तालिबान का असल चेहरा दुनिया के सामने आने लगा है। आपको बता दें कि तालिबान के लड़ाकों ने हेरात प्रांत में सरकारी और प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में लड़के और लड़कियों के एक साथ पढ़ने पर रोक लगा दी। तालिबान ने को-एजुकेशन को ‘समाज में सभी बुराइयों की जड़’ बताया है।

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक का बड़ा कदम, इस देश के फेसबुक यूजर्स नहीं देख पाएंगे किसी और की फ्रेंड लिस्ट

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक का बड़ा कदम, इस देश के फेसबुक यूजर्स नहीं देख पाएंगे किसी और की फ्रेंड लिस्ट

अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान के कब्जे के बाद अफगान नागरिकों का जीवन संकट में पड़ता नजर आ रहा है। जिससे लकेर लगातार सामने ऐसे कई खौफनाक वीडियो सामने आ रहे है, जिसने तालिबान के तमाम दावों को झूठा साबित कर दिया है। तालिबान के इसी रवैये को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने बड़ा कदम उठाया है।

चीन की अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील, अफगानिस्तान पर दबाव डालने की जगह तालिबान के साथ सत्ता हस्तांतरण में करें मदद

चीन की अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील, अफगानिस्तान पर दबाव डालने की जगह तालिबान के साथ सत्ता हस्तांतरण में करें मदद

अफगानिस्तान पर तालिबान के जबरन कब्जे को लेकर एक तरफ जहां 60 से अधिक देशों ने तालिबान के इस क्रूरता को लेकर उसका विरोध किया है। वहीं चीन, रूस और ब्रिटेन जैसे देशों ने तालिबान का समर्थन किया है। चीन ने अपने ताजा बयान में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि अफगानिस्तान पर दबाव डालने की जगह तालिबान के साथ सत्ता हस्तांतरण के दौरान उसे गाइड करने में मदद

बड़ी खबर : काबुल एयरपोर्ट के पास से तालिबान ने जबरन उठाये 150 लोगों को, ज्यादातर भारतीय

बड़ी खबर : काबुल एयरपोर्ट के पास से तालिबान ने जबरन उठाये 150 लोगों को, ज्यादातर भारतीय

अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद जो तालिबान अफगान में सबकुछ ठीक होने के दावे के साथ किसी भी अन्य नागरिकों को परेशान न करने की बात कह रहा था। आज उसी तालिबान ने काबुल एयरपोर्ट से 150 लोगों को जबरन उठा लिया है। जिसमें अधिकतर भारतीय नागरिक बताये जा रहे है।

बड़ी खबर : 85 भारतीयों को लेकर काबुल से उड़ी भारतीय विमान सेना की सी-130 विमान, सी-17 भी तैयार लेकिन…

बड़ी खबर : 85 भारतीयों को लेकर काबुल से उड़ी भारतीय विमान सेना की सी-130 विमान, सी-17 भी तैयार लेकिन…

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां की स्थिति लगातार दयनीय बनी हुई है, इसे लेकर हर देश वहां से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने में लगा है। इसी बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल भारतीय वायु सेना के C-130J विमान से 85 भारतीय वतन लौट रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह विमान ईंधन के लिए ताजिकिस्तान में उतरा था।

अमेरिकी सरकार का तालिबान को चेतावनी, अफगानिस्तान को नहीं बनने देंगे आतंक की जमीन; मिलेगा करारा जवाब

अमेरिकी सरकार का तालिबान को चेतावनी, अफगानिस्तान को नहीं बनने देंगे आतंक की जमीन; मिलेगा करारा जवाब

राष्ट्रपति बाइडेन ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को बयान देते हुए कहा कि, "मैंने हमेशा कहा है, हम अपने आतंकवाद विरोधी मिशन पर एक लेजर फोकस बनाए रखने जा रहे हैं, अपने सहयोगियों साझेदारों और उन सभी ताकतों के साथ घनिष्ठ समन्वय में काम कर रहे हैं, जो इस क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने में रुचि रखते हैं।"

तालिबान के खिलाफ पंजशीर में सुलग रही विद्रोह की ज्वाला को लेकर रूस ने दी चेतावनी, तेज हो सकता है विद्रोह

तालिबान के खिलाफ पंजशीर में सुलग रही विद्रोह की ज्वाला को लेकर रूस ने दी चेतावनी, तेज हो सकता है विद्रोह

एक बार फिर से अफगानिस्‍तान की पंजशीर घाटी विद्रोह का केंद्र बन गई है। यह घाटी चारों तरफ से पहाड़ों से घिरी है, इसकी वजह से आजतक तालिबानी कभी भी यहां पर कब्‍जा नहीं कर पाए हैं। अब यही से सालेह और मसूद दोनों तालिबान के खिलाफ विद्रोह के लिए लड़ाकुओं इकट्टा कर रहे हैं।

राशिद खान के साथ खेलने वाला साथी खिलाड़ी तालिबान को लेकर क्रिकेट बोर्ड के ऑफिस में घुसा, तस्वीर वायरल!

राशिद खान के साथ खेलने वाला साथी खिलाड़ी तालिबान को लेकर क्रिकेट बोर्ड के ऑफिस में घुसा, तस्वीर वायरल!

अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान ने क्रिकेट बोर्ड के दफ्तर को भी कब्जे में ले लिया है। गुरुवार को तालिबानी आंतकी काबुल में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हेड ऑफिस में घुस गए।

पाकिस्तान के स्टेडियम में खिलाड़ियों की जगह उगाई जा रही है सब्जियां, लोग बोले- पेट में कुछ होगा तभी तो खेलेंगे

पाकिस्तान के स्टेडियम में खिलाड़ियों की जगह उगाई जा रही है सब्जियां, लोग बोले- पेट में कुछ होगा तभी तो खेलेंगे

पाकिस्तान लगातार अपने हरकतों से कुछ न कुछ ऐसा करता रहता है, जिससे वो खुद मजाक का पात्र बन जाता है। इसके बावजूद आतंक का पनाहगार बना पाकिस्तान अपने आदतों से बाज़ नहीं आ रहा। कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य शिक्षा से लेकर खेल की भी पाकिस्तान में बद से बदतर हालत है। जिस समय पूरी दुनिया में खेल को बढ़ावा देने की चर्चा चल रही है पाकिस्तान के अंदर एक स्टेडियम

अफगान संकट पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा बयान, नाम लिए बगैर पाकिस्तान का खोला काला चिट्ठा

अफगान संकट पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा बयान, नाम लिए बगैर पाकिस्तान का खोला काला चिट्ठा

UNSC के बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अफगान संकट पर बड़ा बयान दिया है और पाकिस्तान का काला चिट्ठा खोल कर रख दिया। उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ ऐसे देश है जो आतंकवाद की मदद कर रहे हैं, जिन्हें रोकना होगा। आतंकवाद के हर रूप की निंदा होनी चाहिए। उसका महिमामंडन नहीं होना चाहिए।