1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. नेल पॉलिश लगाया तो ऊंगली काट दी, तालिबान की दिल दहला देने वाले कहानी…

नेल पॉलिश लगाया तो ऊंगली काट दी, तालिबान की दिल दहला देने वाले कहानी…

दुनिया में अफगानिस्तान की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। यहां तालिबान का आतंक है। राजधानी काबुल में एयरपोर्ट के अंदर अमेरिकी सैनिक और बाहर तालिबान के लड़ाके हैं। हर कोई वहां से बच निकलना चाहता है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नेल पॉलिश लगाया तो ऊंगली काट दी, तालिबान की दिल दहला देने वाले कहानी…

काबुल: दुनिया में अफगानिस्तान की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। यहां तालिबान का आतंक है। राजधानी काबुल में एयरपोर्ट के अंदर अमेरिकी सैनिक और बाहर तालिबान के लड़ाके हैं। हर कोई वहां से बच निकलना चाहता है। इस बीच लड़कियों और युवाओं को मारने-पीटने की भी खबरें आने लगी हैं।

नेल पॉलिश लगाने पर ऊंगलियां काट दी जा रही हैं

सोशल मीडिया से लेकर मेन स्ट्रिम मीडिया पर बताया जा रहा है कि तालिबान इतना क्रूर है कि महिलाएं नेल पॉलिश लगा लें तो उनकी ऊंगलियां काट दी जा रही है। वहीं जीन्स पहनने पर अफगानों को कोड़े मारे जा रहे हैं।

तालिबान ने लड़कों की गर्दन पर मारे चाबुक

एक अफगानी लड़के ने बताया कि कैसे वो काबुल में दोस्तों के साथ घूम रहा था। तभी तालिबानी लड़ाकों ने उन पर इस्लाम का अनादर करने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया।  द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक पर शेयर की गई पोस्ट में बताया गया है कि कैसे कैसे दो लड़के भागने में सफल रहे। जबकि बाकी को पीटा गया। उनकी गर्दन पर चाबुक मारा गया और उन्हें धमकाया गया।

टी शर्ट और जीन्स पहनने पर भी आपत्ति

अफगानिस्तान में युवाओं को टी-शर्ट और जींस पहनने पर भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इन दावों की अफगान अखबार एतिलाट्रोज ने भी पुष्टि की। अखबार ने बताया था कि उसके एक पत्रकार को अफगान कपड़े नहीं पहनने के लिए पीटा गया था।

इससे पहले भी तालिबान ने अपने पहले शासन में महिलाओं को चेतावनी दी थी कि अगर वे अपने नाखून पेंट करेंगी तो कंधार में उनकी उंगलियां काट दी जाएंगी। इतना ही नहीं, हिल्स पहनने पर भी रोक लगा दी गई थी। ऐसा इसलिए किया गया था कि कोई भी अजनबी किसी महिला के कदमों की आवाज नहीं सुन सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...