1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. WEF 2026 Davos: दावोस में CM डॉ. यादव और मालदीव के मंत्री मोहम्मद सईद के बीच वार्ता, पर्यटन और बहु-क्षेत्रीय सहयोग को लेकर बनी सहमति

WEF 2026 Davos: दावोस में CM डॉ. यादव और मालदीव के मंत्री मोहम्मद सईद के बीच वार्ता, पर्यटन और बहु-क्षेत्रीय सहयोग को लेकर बनी सहमति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश और मालदीव के बीच कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां परस्पर पूरक क्षमताओं के आधार पर दीर्घकालिक साझेदारी विकसित की जा सकती है।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
WEF 2026 Davos: दावोस में CM डॉ. यादव और मालदीव के मंत्री मोहम्मद सईद के बीच वार्ता, पर्यटन और बहु-क्षेत्रीय सहयोग को लेकर बनी सहमति

डॉ. मोहन यादव और मालदीव के आर्थिक विकास एवं व्यापार मंत्री मोहम्मद सईद के बीच वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम-2026 के अवसर पर दावोस में वन-टू-वन बैठक हुई। इस द्विपक्षीय वार्ता में पर्यटन को साझा आधार बनाते हुए चिकित्सा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, वन्यजीव संरक्षण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर व्यापक चर्चा की गई।

परस्पर पूरक क्षमताओं पर दीर्घकालिक साझेदारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश और मालदीव के बीच कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां परस्पर पूरक क्षमताओं के आधार पर दीर्घकालिक साझेदारी विकसित की जा सकती है। उन्होंने चिकित्सा पर्यटन, मत्स्य पालन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, वन्यजीव संरक्षण और सांस्कृतिक गतिविधियों को सहयोग के प्रमुख आयाम बताया और कहा कि इन क्षेत्रों में साझा पहल से दोनों पक्षों को ठोस लाभ मिल सकते हैं।

मध्यप्रदेश की जैव-विविधता और मेडिकल इन्फ्रॉस्ट्रक्चर की प्रस्तुति

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की समृद्ध जैव-विविधता, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वन्यजीव अभयारण्यों, तेजी से उभरते मेडिकल इन्फ्रॉस्ट्रक्चर और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए राज्य को वैश्विक सहयोग के लिए एक सक्षम भागीदार बताया। उन्होंने रेखांकित किया कि पर्यटन आधारित सहयोग से निवेश, कौशल विकास और लोगों के बीच संपर्क को नई मजबूती मिलेगी।

पर्यटन को बताया स्वाभाविक सेतु

मालदीव के मंत्री मोहम्मद सईद ने पर्यटन को दोनों क्षेत्रों के बीच स्वाभाविक और सशक्त सेतु बताया। उन्होंने कहा कि मालदीव, मध्यप्रदेश के साथ मिलकर पर्यटन, मानव संसाधन विकास और अनुभव साझा करने के अवसरों को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक है और इस दिशा में ठोस पहल करना चाहता है।

संस्थागत संवाद और रोडमैप पर सहमति

बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी संवाद को संस्थागत रूप देने, प्रतिनिधिमंडल स्तर के दौरों को प्रोत्साहित करने और सहयोग के लिए स्पष्ट रोडमैप पर आगे बढ़ने पर सहमति व्यक्त की। दावोस में WEF के मंच पर हुई यह बातचीत अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...