अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद लगातार वहां की स्थिति बिगड़ती जा रही है। इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अशरफ गनी को दोषी ठहराया है। मंगलवार को अमेरिका को संबोधित करते हुए बाइडेन ने कहा कि अफगानिस्तान को कठिन हालात में गनी छोड़कर भाग गए। उनसे सवाल पूछा जाना चाहिए, वह बिना लड़े अफगानिस्तान छोड़कर क्यों भाग गए?
