रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: अफगानिस्तान में तालिबानी आतंकियों के क्रूरता का इससे बड़ा कोई उदाहरण नहीं मिलेगा, जिसको जानकर आपका दिल दहला जायेगा। अफगानिस्तान के नॉर्थ में बल्ख प्रांत में तालिबानियों ने 21 साल की एक लड़की की बेरहमीं से हत्या केलव इसलिए कर दी, क्योंकि उसने टाइट कपड़े पहले थे। रेडियो आजादी की एक रिपोर्ट की मानें तो तालिबान के नियंत्रण वाले समर कांड गांव में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, लड़की का कोई पुरुष रिश्तेदार या दोस्त नहीं था। पुलिस के मुताबिक, लड़की की पहचान नाजनीन के रूप में हुई है। लड़की पर उस समय हमला किया गया जब वह घर से निकली और मजार ए शरीफ के लिए गाड़ी पकड़ रही थी।
पुलिस का कहना है कि हमले के वक्त नाजनीन ने बुर्का पहना था। तालिबान के नियंत्रण में रहने वाले अफगानों ने कहा है कि संगठन ने महिलाओं के बाहर काम करने पर भी रोक लगा दी है। रविवार को तालिबान ने उत्तरी अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत की राजधानी के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर लिया।
दे मेल की एक रिपोर्ट की मानें तो, तालिबान जैसे ही किसी नए इलाके में कब्जा करता है। वह वहां की मस्जिदों से पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों की पत्नियों और विधवाओं को उन्हें सौंपने का ऐलान करवाता है। साल 1996 से लेकर 2001 तक अफगानिस्तान के 90% हिस्से पर तालिबान ने नियंत्रण कर लिया था। उसने महिलाओं पर सख्त नियम लागू किए थे। उनके फरमान का उल्लघन करने पर सार्वजनिक रूप से पत्थर मारने, कोड़े मारने की सजा दी जाती थी।