1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. सऊदी अरब एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला, 8 लोग घायल, एक पैसेंजर विमान भी क्षतिग्रस्त

सऊदी अरब एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला, 8 लोग घायल, एक पैसेंजर विमान भी क्षतिग्रस्त

सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक एयरपोर्ट ड्रोन हमला हुआ है, जिसमें 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक यात्री विमान भी नुकसान क्षतिग्रस्त हो गया है। सऊदी अरब की आधिकारिक मीडिया के मुताबिक यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ जारी जंग के दौरान अब सऊदी अरब के एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया है।

By: Amit ranjan 
Updated:
सऊदी अरब एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला, 8 लोग घायल, एक पैसेंजर विमान भी क्षतिग्रस्त

नई दिल्ली : सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक एयरपोर्ट ड्रोन हमला हुआ है, जिसमें 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक यात्री विमान भी नुकसान क्षतिग्रस्त हो गया है। सऊदी अरब की आधिकारिक मीडिया के मुताबिक यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ जारी जंग के दौरान अब सऊदी अरब के एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया है।

यमन (Yemen) में हूती विद्रोहियों (Houthi Rebels) के खिलाफ जारी जंग के बीच सऊदी अरब पर हुए ये सबसे ताजा हमला है। हालांकि, अभी तक इस हमले की किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक अभी तक किसी भी दल ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बीते 24 घंटे में यह दूसरी बार है जब इस तरह का हमला किया गया हो।

बता दें कि इससे पहले, फरवरी में यमन के हूती विद्रोहियों ने दक्षिण पश्चिम सऊदी अरब में अबहा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बना कर हमला किया, जिससे वहां खड़े एक यात्री विमान में आग लग गई। अल अखबारिया टीवी की खबर के मुताबिक दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था। इस हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ था।

सऊदी नीत सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल मलिकी ने कहा था कि गठबंधन बलों ने हूतियों द्वारा सउदी अरब की ओर भेजे गये बम लदे दो ड्रोन विमानों को नष्ट कर दिया। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए इसे सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र में आम आदमी को निशाना बनाने के लिए जानबूझ कर की गई कोशिश करार दिया था।

आपको बता दें कि यमन में ईरान समर्थित शिया विद्रोहियों से लड़ने वाले सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने हमले के बारे में विस्तार से नहीं बताया है। न ही हताहतों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी दी है। सेना ने बस इतना कहा है कि सुरक्षाबलों ने विस्फोटक ड्रोन को रोक दिया था।

हूती विद्रोहियों से जंग लड़ रहा है सऊदी

2015 से, सऊदी के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन से जूझ रहे यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के भीतर सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है। विद्रोहियों के निशाने पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स भी हैं। वहीं वे राज्य के महत्वपूर्ण तेल प्लांट्स पर भी निशाना बनाकर हमला कर रहे हैं।

क्या है यमन में संघर्ष की वजह?

यमन एक अरसे से गृहयुद्ध का सामना कर रहा है। हूती विद्रोहियों ने यमन की राजधानी सना पर कब्जा किया था फिर देश के ज्यादातर हिस्सों में इनका राज हो गया। हमले की वजह से यमन के तत्कालीन राष्ट्रपति आबेद्राब्बू मंसूर हादी को देश छोड़कर भागना पड़ा था। सऊदी अरब , मंसूर हादी के समर्थन में है और हूतियों के खिलाफ जंग लड़ रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...