बुरहानपुर में AIMIM के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार की मांग की। संगठन ने सभी समुदायों से व्यापक चर्चा के बाद ही कोई निर्णय लेने की अपील की।
बुरहानपुर में AIMIM के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार की मांग की। संगठन ने सभी समुदायों से व्यापक चर्चा के बाद ही कोई निर्णय लेने की अपील की।
भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने यूसीसी को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि आगामी मानसून सत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड विधेयक विधानसभा में पेश किया जाएगा।
छिंदवाड़ा के मोहखेड़ विकासखंड स्थित शक्करझिरी ग्राम पंचायत में विद्युत विस्तार कार्य में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जनपद पंचायत के सीईओ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का दावा है कि स्वीकृत कार्य के मुकाबले मौके पर अधूरा काम हुआ, जबकि पूरा भुगतान कर दिया गया।
भोपाल में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मध्य प्रदेश सरकार की मूंग खरीदी नीति पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार प्रति एकड़ सीमित खरीदी कर किसानों के साथ अन्याय कर रही है और खरीद नीति में बदलाव की मांग की।
छतरपुर के हरपालपुर निवासी संतोष मिश्रा ने अपने मित्र प्रेम के साथ माँ वैष्णो देवी धाम के लिए लगभग 1000 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू की। यात्रा से पहले संतोषी माता मंदिर में पूजा-अर्चना की गई और परिवार व नगरवासियों ने श्रद्धाभाव से विदाई दी।
बैतूल जिला न्यायालय परिसर में एक युवक के हंगामे से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे युवक ने कोर्ट परिसर में तोड़फोड़ की, सुरक्षा कर्मियों से अभद्रता की और एक प्रधान आरक्षक की वर्दी भी फाड़ दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।
कम बारिश से परेशान श्योपुर के किसानों ने चंबल दाहिनी मुख्य नहर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि समय पर सिंचाई नहीं मिली तो धान सहित खरीफ की फसल बर्बाद हो जाएगी। प्रशासन ने मांग शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई पर पुनर्विचार की मांग की।
पलेरा नगर परिषद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) शिवि उपाध्याय को मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा के 'ख' श्रेणी अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है।
टीकमगढ़ के जेवर स्थित अनुसूचित जनजाति जूनियर कन्या छात्रावास में निरीक्षण के दौरान एक भी छात्रा नहीं मिलने और स्टाफ के अनुपस्थित पाए जाने का दावा किया गया है। सरपंच प्रतिनिधि लालाराम (लला) कुशवाहा ने छात्रावास की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मध्यप्रदेश में मूंग खरीदी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में सियासी जंग छिड़ गई है। सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने सीहोर जिले के इछावर विधानसभा के पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह पटेल और किसान नेता राहुल राज की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा
टीकमगढ़ जिले के पलेरा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शासकीय महाविद्यालय में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में ब्लड ग्रुप, बीपी और शुगर की जांच के साथ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया और जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। इसके बाद आयोजित जनसभा में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर राजनीतिक आरोप लगाते हुए जनता से कांग्रेस के समर्थन की अपील की। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
मधुबनी के लदनिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारतीय मुद्रा के साथ नेपाल और सऊदी अरब की करेंसी भी बरामद हुई है। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
शिवपुरी पुलिस ने फतेहपुर क्षेत्र में दुकानों में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से चोरी का सामान, नकदी, एक कार, अवैध हथियार और कारतूस सहित करीब 11.62 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है।