1. हिन्दी समाचार
  2. Religious
  3. माँ वैष्णो देवी धाम के लिए 1000 किमी की पैदल यात्रा शुरू, श्रद्धालुओं को दी भावभीनी विदाई

माँ वैष्णो देवी धाम के लिए 1000 किमी की पैदल यात्रा शुरू, श्रद्धालुओं को दी भावभीनी विदाई

छतरपुर के हरपालपुर निवासी संतोष मिश्रा ने अपने मित्र प्रेम के साथ माँ वैष्णो देवी धाम के लिए लगभग 1000 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू की। यात्रा से पहले संतोषी माता मंदिर में पूजा-अर्चना की गई और परिवार व नगरवासियों ने श्रद्धाभाव से विदाई दी।

By: BS Yadav 
Updated:
माँ वैष्णो देवी धाम के लिए 1000 किमी की पैदल यात्रा शुरू, श्रद्धालुओं को दी भावभीनी विदाई

छतरपुर: आस्था, श्रद्धा और अटूट विश्वास के साथ छतरपुर जिले के हरपालपुर निवासी संतोष मिश्रा ने अपने मित्र प्रेम के साथ माँ वैष्णो देवी धाम के लिए लगभग 1000 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा शुरू होने से पहले दोनों श्रद्धालुओं ने हरपालपुर स्थित संतोषी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके बाद परिवारजनों, बच्चों और नगरवासियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका भावभीना स्वागत एवं विदाई की। सभी ने माँ वैष्णो देवी से उनकी यात्रा के सफल, सुरक्षित और मंगलमय होने की प्रार्थना की।

श्रद्धालुओं ने बताया कि यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के त्रिकुट पर्वत पर स्थित पवित्र माँ वैष्णो देवी धाम तक पैदल पूरी की जाएगी। यात्रा के दौरान वे नियमित रूप से माँ के जयकारों के साथ आगे बढ़ेंगे और मार्ग में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भी दर्शन करेंगे।

नगरवासियों ने इस अवसर पर संतोष मिश्रा और उनके साथी प्रेम के साहस, श्रद्धा और संकल्प की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि इतनी लंबी पैदल यात्रा श्रद्धा, विश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है और यह क्षेत्र के अन्य श्रद्धालुओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

श्रद्धा और भक्ति से प्रारंभ हुई यह यात्रा अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। सभी श्रद्धालुओं ने माँ जगदंबा से प्रार्थना की कि उनकी कृपा यात्रियों पर बनी रहे और यह पावन यात्रा सकुशल एवं सफलतापूर्वक पूर्ण हो।

रिपोर्ट : दिनेश दीक्षित

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...