1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पलेरा नगर परिषद की सीएमओ शिवि उपाध्याय को पदोन्नति, राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा ‘ख’ श्रेणी अधिकारी बनीं

पलेरा नगर परिषद की सीएमओ शिवि उपाध्याय को पदोन्नति, राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा ‘ख’ श्रेणी अधिकारी बनीं

पलेरा नगर परिषद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) शिवि उपाध्याय को मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा के 'ख' श्रेणी अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है।

By: BS Yadav 
Updated:
पलेरा नगर परिषद की सीएमओ शिवि उपाध्याय को पदोन्नति, राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा ‘ख’ श्रेणी अधिकारी बनीं

पलेरा: नगर परिषद पलेरा में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) शिवि उपाध्याय को मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा के ‘ख’ श्रेणी अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है।

शिवि उपाध्याय लंबे समय से नगरीय विकास एवं शहरी प्रशासन के क्षेत्र में सेवाएं दे रही हैं। उनके कार्यकाल के दौरान नगर परिषद पलेरा में विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, स्वच्छता अभियान तथा नगरीय सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति मिली है।

पदोन्नति की सूचना के बाद नगर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों तथा नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ आगे भी नगरीय विकास कार्यों में मिलेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...