Palera News in Hindi

रमपुरा निवावरी में लकड़बग्घे की दहशत, दो दिन में 30 के करीब भेड़-बकरियों पर हमले का दावा

रमपुरा निवावरी में लकड़बग्घे की दहशत, दो दिन में 30 के करीब भेड़-बकरियों पर हमले का दावा

पलेरा क्षेत्र के रमपुरा निवावरी गांव में लकड़बग्घे की कथित मौजूदगी से ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, दो दिनों में करीब 30 भेड़-बकरियों पर हमले हुए हैं। मामले की सूचना पुलिस और वन विभाग को देकर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

पलेरा में दशलक्षण पर्युषण पर्व का समापन, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भागीदारी

पलेरा में दशलक्षण पर्युषण पर्व का समापन, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भागीदारी

टीकमगढ़ के पलेरा स्थित श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 16 से 25 सितंबर तक दशलक्षण पर्युषण पर्व मनाया गया। इस दौरान अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, महाआरती, प्रवचन, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विभिन्न आयोजनों में सहभागिता की।

पलेरा में चार दिवसीय FLN शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न, शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण का प्रशिक्षण

पलेरा में चार दिवसीय FLN शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न, शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण का प्रशिक्षण

टीकमगढ़ के पलेरा में चार दिवसीय FLN शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कक्षा 1 और 2 के शिक्षकों को भाषा, गणित, निपुण भारत मिशन, गतिविधि आधारित शिक्षण, आनंदमय अधिगम और AI के उपयोग से जुड़ी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के अंत में ऑनलाइन पोस्ट टेस्ट भी आयोजित किया गया।

पलेरा में गूंजे कृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बाल कथावाचकों ने सुनाया श्रीकृष्ण और श्रीराम का प्रसंग

पलेरा में गूंजे कृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बाल कथावाचकों ने सुनाया श्रीकृष्ण और श्रीराम का प्रसंग

पलेरा में गणेश महोत्सव के अवसर पर शीतला माता मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन 12 वर्षीय श्यामा लक्ष्मी किशोरी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया, जबकि 15 वर्षीय रिवी दीदी ने श्रीराम के प्राकट्य और बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

पलेरा में दामोदर यादव ने संविधान और जनअधिकारों को लेकर रखी बात

पलेरा में दामोदर यादव ने संविधान और जनअधिकारों को लेकर रखी बात

पलेरा में आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने संविधान की सर्वोच्चता, जनअधिकारों और सागर-बालाघाट की घटनाओं को लेकर सरकार से जवाबदेही की मांग की। सभा में एक पीड़ित महिला ने अपनी समस्या रखी, जिस पर यादव ने प्रशासन से न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

आजादी के 80 साल बाद भी पक्की सड़क का इंतजार, गडारी के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

आजादी के 80 साल बाद भी पक्की सड़क का इंतजार, गडारी के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

टीकमगढ़ के पलेरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गडारी के ग्रामीणों ने श्मशान घाट से मुख्य मार्ग तक पक्की सड़क बनवाने की मांग को लेकर जनपद सीईओ और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में कच्चा रास्ता कीचड़ और दलदल में बदल जाता है, जिससे स्कूली बच्चों समेत लोगों को परेशानी होती है।

सांदीपनि विद्यालय के विज्ञान शिक्षक दिनेश सीरोठिया को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

सांदीपनि विद्यालय के विज्ञान शिक्षक दिनेश सीरोठिया को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

पलेरा के सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान शिक्षक दिनेश कुमार सीरोठिया के 36 वर्षों से अधिक के सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनके योगदान को याद करते हुए शाल, श्रीफल और उपहार देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों और कलाकारों की प्रस्तुतियों के बीच उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

पलेरा में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट; जुलूस और DJ को लेकर दिए निर्देश

पलेरा में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट; जुलूस और DJ को लेकर दिए निर्देश

पलेरा में आगामी ईद मिलादुन्नबी, जन्माष्टमी, रक्षाबंधन और गणेश चतुर्थी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। प्रशासन और पुलिस ने त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। जुलूस के दौरान सड़क की एक साइड खाली रखने, बिजली व्यवस्था, साफ-सफाई और DJ की निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने के निर्देश दिए गए।

पलेरा थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं

पलेरा थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं

पलेरा थाना परिसर में आयोजित जनसुनवाई में थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित मामलों में निष्पक्ष व त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। महिलाओं, बुजुर्गों और कमजोर वर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए पुलिस-जन संवाद और विश्वास मजबूत करने पर जोर दिया गया।

नगर परिषद पलेरा की CMO शिवी उपाध्याय सम्मानित, उत्कृष्ट कार्यों के लिए कलेक्टर ने सौंपा प्रशस्ति पत्र

नगर परिषद पलेरा की CMO शिवी उपाध्याय सम्मानित, उत्कृष्ट कार्यों के लिए कलेक्टर ने सौंपा प्रशस्ति पत्र

टीकमगढ़ में पलेरा नगर परिषद की CMO शिवी उपाध्याय को उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्य, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और मकान सूचीकरण के कुशल प्रबंधन के लिए सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

पलेरा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

पलेरा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

पलेरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। मॉडल स्कूल के रामराजा ग्राउंड में मुख्य समारोह हुआ, जहां ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेरिट में स्थान पाने वाले और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

जतारा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वन भूमि से अवैध रेत उत्खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

जतारा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वन भूमि से अवैध रेत उत्खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

टीकमगढ़ के जतारा वन क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के आरोप में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। वन अपराध प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

स्कूल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की जांच और नियमित कक्षाओं की मांग

स्कूल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की जांच और नियमित कक्षाओं की मांग

पलेरा के बराना गांव स्थित शासकीय हाई स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने जांच कर सुधार और नियमित कक्षाएं संचालित कराने की मांग की।

पलेरा नगर परिषद की बैठक में हंगामा, 50 एजेंडों पर चर्चा; 33 बिंदुओं पर बनी सहमति

पलेरा नगर परिषद की बैठक में हंगामा, 50 एजेंडों पर चर्चा; 33 बिंदुओं पर बनी सहमति

टीकमगढ़ के पलेरा में नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक में 50 बिंदुओं पर चर्चा हुई। 33 प्रस्तावों पर सहमति बनी, जबकि ठेकेदारों से हिस्सेदारी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप भी हुए।

पलेरा में बढ़ी ट्रांसफार्मरों की क्षमता, बिजली और लो-वोल्टेज की समस्या से लोगों को राहत

पलेरा में बढ़ी ट्रांसफार्मरों की क्षमता, बिजली और लो-वोल्टेज की समस्या से लोगों को राहत

पलेरा नगर के चार प्रमुख क्षेत्रों में 100 KVA के पुराने ट्रांसफार्मरों की जगह 200 KVA क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इससे बिजली आपूर्ति, वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या में सुधार होने की उम्मीद है।