1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मधुबनी में कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; कई देशों की करेंसी बरामद

मधुबनी में कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; कई देशों की करेंसी बरामद

मधुबनी के लदनिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारतीय मुद्रा के साथ नेपाल और सऊदी अरब की करेंसी भी बरामद हुई है। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

By: Nivedita 
Updated:
मधुबनी में कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; कई देशों की करेंसी बरामद

मधुबनी जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लदनिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में की गई। मामले की जानकारी मधुबनी एसएसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।

तस्करों के पास से मिली कई देशों की करेंसी

पुलिस कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नकदी और विदेशी मुद्रा बरामद की गई है। बरामद रकम में नेपाल की करेंसी, भारतीय मुद्रा और सऊदी अरब की करेंसी शामिल है।पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से नेपाल के करीब 11 लाख 42 हजार रुपये, नेपाली नकली करेंसी 750 रुपये, भारतीय मुद्रा 5 लाख 33 हजार रुपये और सऊदी अरब की 6 रियाल करेंसी बरामद की गई है।

 

सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी बढ़ी

एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में अवैध गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता और बढ़ाई जाएगी, ताकि अवैध तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

कानूनी प्रक्रिया जारी

पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद सामान और विदेशी मुद्रा को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...