1. हिन्दी समाचार
  2. राज्य समाचार

राज्य समाचार (State News in Hindi)

211 नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को लेकर AIMIM विधायक तौसीफ आलम ने उठाए सवाल

211 नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को लेकर AIMIM विधायक तौसीफ आलम ने उठाए सवाल

किशनगंज के बहादुरगंज से AIMIM विधायक तौसीफ आलम ने बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू, अरबी, फारसी और संस्कृत विषय शामिल नहीं किए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने सरकार से भाषा विषयों को जोड़ने और छात्रों को समान शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की मांग की है।

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन पहुंचे आरा, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में शिक्षकों और छात्रों से किया संवाद

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन पहुंचे आरा, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में शिक्षकों और छात्रों से किया संवाद

बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति सैयद अता हसनैन शुक्रवार को आरा स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने न्यू कैंपस में शिक्षकों और छात्रों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और कई अधिकारी मौजूद रहे।

जहानाबाद और अरवल में विशेष लोक अदालत आज, चेक बाउंस मामलों के त्वरित निपटारे पर रहेगा फोकस

जहानाबाद और अरवल में विशेष लोक अदालत आज, चेक बाउंस मामलों के त्वरित निपटारे पर रहेगा फोकस

जहानाबाद और अरवल में 18 जुलाई 2026 को विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी, जिसमें चेक बाउंस मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निःशुल्क और त्वरित निपटारा किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जागरूकता रथ रवाना कर लोगों से लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है।

पन्ना में रावतपुरा सरकार के सानिध्य में निकली भव्य मोटरसाइकिल रैली, ‘एक रोटी गाय के नाम’ अभियान से गौसेवा का संदेश

पन्ना में रावतपुरा सरकार के सानिध्य में निकली भव्य मोटरसाइकिल रैली, ‘एक रोटी गाय के नाम’ अभियान से गौसेवा का संदेश

पन्ना में रावतपुरा सरकार के सानिध्य में भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली गई, जिसके बाद 'एक रोटी गाय के नाम' जनजागरण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत लोगों से प्रतिदिन गौमाता के लिए एक रोटी निकालने की अपील की गई और बड़ी संख्या में परिवारों ने गौसेवा का संकल्प लिया।

शिवपुरी में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

शिवपुरी में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

शिवपुरी नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपते हुए 24 घंटे में समाधान की मांग की है। कर्मचारियों ने ऑनलाइन हाजिरी समाप्त करने, समय पर वेतन और नियमितीकरण सहित कई मांगें रखी हैं तथा मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

पन्ना में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

पन्ना में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

मध्य प्रदेश के पन्ना में भगवान जगन्नाथ की लगभग 180 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रथयात्रा श्रद्धा और भव्यता के साथ निकाली गई। श्री जगदीश स्वामी मंदिर से शुरू हुई यात्रा में राजपरिवार ने परंपरा निभाई, पुलिस ने सलामी दी और हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का स्वागत किया।

BHARAT TEX 2026: मध्यप्रदेश को ₹1,592 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 15,700 से अधिक रोजगार के अवसर

BHARAT TEX 2026: मध्यप्रदेश को ₹1,592 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 15,700 से अधिक रोजगार के अवसर

नई दिल्ली में आयोजित BHARAT TEX 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के प्रमुख टेक्सटाइल उद्योगपतियों से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्थाओं के साथ एमओयू हुए और मध्यप्रदेश को करीब ₹1,592 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिससे 15,700 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है।

बहानेबाज अफसरों पर विधायक का बड़ा एक्शन, समीक्षा बैठक में फूटा गुस्सा

बहानेबाज अफसरों पर विधायक का बड़ा एक्शन, समीक्षा बैठक में फूटा गुस्सा

बहानेबाज अफसरों पर विधायक का बड़ा एक्शन ,गैरहाजिर अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश, मनरेगा से पीएम आवास तक हर योजना की लगाई क्लास; बोलीं- बहाने नहीं, समय पर परिणाम चाहिए

राशन घोटाले का खुलासा, गरीबों का अनाज हड़पने के आरोप में सेल्समैन गिरफ्तार

राशन घोटाले का खुलासा, गरीबों का अनाज हड़पने के आरोप में सेल्समैन गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र में करीब 10.30 लाख रुपये के शासकीय खाद्यान्न गबन मामले में पुलिस ने उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर गरीब हितग्राहियों के राशन में हेराफेरी का आरोप है।

रास्ते के विवाद में पीड़ित परिवार का आरोप- मुख्य आरोपियों के नाम FIR से गायब

रास्ते के विवाद में पीड़ित परिवार का आरोप- मुख्य आरोपियों के नाम FIR से गायब

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के गुगवारा गांव में जमीन के रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस पर मुख्य आरोपियों के नाम एफआईआर में शामिल न करने का आरोप लगाया है। परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच, सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की मांग की।

बुरहानपुर: शिकारपुर पुलिस ने तीन दिन में सुलझाई दो चोरी की वारदातें, दो आरोपी और एक नाबालिग पकड़ा

बुरहानपुर: शिकारपुर पुलिस ने तीन दिन में सुलझाई दो चोरी की वारदातें, दो आरोपी और एक नाबालिग पकड़ा

बुरहानपुर की शिकारपुर थाना पुलिस ने तीन दिन के भीतर दो चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों और एक विधि-विवादित बालक को पकड़ा है। पुलिस ने चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

भोपाल: दतिया चुनाव को लेकर गोविंद सिंह राजपूत का बड़ा बयान, भाजपा की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने की बात कही

भोपाल: दतिया चुनाव को लेकर गोविंद सिंह राजपूत का बड़ा बयान, भाजपा की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने की बात कही

भोपाल में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि दतिया चुनाव में भाजपा द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने दिग्विजय सिंह को अनुभवी नेता बताते हुए उनके हालिया बयानों पर टिप्पणी करने से इनकार किया।

पन्ना: वेयरहाउस निरीक्षण को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा नेता से जुड़े वेयरहाउस पर लगाए सवाल

पन्ना: वेयरहाउस निरीक्षण को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा नेता से जुड़े वेयरहाउस पर लगाए सवाल

पन्ना के मनगवां स्थित एक वेयरहाउस को लेकर कांग्रेस ने भाजपा नेता से जुड़े होने और कथित अतिक्रमण के आरोप लगाए हैं। प्रशासन ने शिकायत मिलने के बाद जांच टीम गठित कर दी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

खंडवा: एबीवीपी ने एनएसयूआई पदाधिकारी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन कर सख्त कार्रवाई की मांग

खंडवा: एबीवीपी ने एनएसयूआई पदाधिकारी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन कर सख्त कार्रवाई की मांग

खंडवा में एबीवीपी ने एनएसयूआई से जुड़े एक पदाधिकारी पर लगे दुष्कर्म के आरोपों को लेकर शनवारा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। संगठन ने निष्पक्ष जांच, दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।

शिवपुरी: दूध के दाम घटाने पर विक्रेताओं में नाराजगी, दो दिन में समाधान नहीं तो हड़ताल की चेतावनी

शिवपुरी: दूध के दाम घटाने पर विक्रेताओं में नाराजगी, दो दिन में समाधान नहीं तो हड़ताल की चेतावनी

शिवपुरी में दूध विक्रेताओं ने दूध खरीद दर 55 रुपये से घटाकर 50 रुपये किए जाने का विरोध किया है। संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर पूर्व समझौते के अनुसार भुगतान की मांग की है और समाधान नहीं होने पर 15 दिन की हड़ताल की चेतावनी दी है।