शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के गुगवारा गांव में जमीन के रास्ते को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार गुरुवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचा और आरोप लगाया कि पुलिस ने हमले के चार मुख्य आरोपियों के नाम एफआईआर में शामिल नहीं किए, जिससे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही है।पीड़ित अजीत धाकड़ ने बताया कि उनके घर के पीछे स्थित जमीन पर प्लॉटिंग करने वाले कुछ लोगों के साथ रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस संबंध में मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है।

अजीत धाकड़ के अनुसार, 14 जुलाई को चार मुख्य आरोपी कई अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों के हाथों में लाठी, लोहे की रॉड और फरसा था तथा उन्होंने परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।इस घटना में अजीत धाकड़, कोमल धाकड़, वीरेंद्र धाकड़, जयपाल धाकड़, जितेंद्र धाकड़, मानो, मनीषा, रचना, आरती और सालोनी घायल हुए।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों के नाम एफआईआर में शामिल नहीं किए। परिवार ने सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि गुरुवार सुबह एसपी कार्यालय जाते समय एक आरोपी ने घर की छत पर खड़े होकर बंदूक दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।