Land Dispute Shivpuri News in Hindi

रास्ते के विवाद में पीड़ित परिवार का आरोप- मुख्य आरोपियों के नाम FIR से गायब

रास्ते के विवाद में पीड़ित परिवार का आरोप- मुख्य आरोपियों के नाम FIR से गायब

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के गुगवारा गांव में जमीन के रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस पर मुख्य आरोपियों के नाम एफआईआर में शामिल न करने का आरोप लगाया है। परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच, सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की मांग की।