1. हिन्दी समाचार
  2. राज्य समाचार

राज्य समाचार (State News in Hindi)

नीट पेपर लीक पर सियासत तेज: कांग्रेस के सवालों पर भाजपा का पलटवार

नीट पेपर लीक पर सियासत तेज: कांग्रेस के सवालों पर भाजपा का पलटवार

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों पर प्रधानमंत्री द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की घोषणा के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने फैसले में देरी पर सवाल उठाए हैं, जबकि भाजपा ने विपक्ष पर संसद से भागने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री के फैसले को युवाओं के हित में बड़ा कदम बताया है।

प्राचीन शिव मंदिर के पीछे अवैध उत्खनन का आरोप, ग्रामीण बोले- ‘अब भगवान ही बचाएंगे दरबार’

प्राचीन शिव मंदिर के पीछे अवैध उत्खनन का आरोप, ग्रामीण बोले- ‘अब भगवान ही बचाएंगे दरबार’

कटनी जिले के कन्हवारा स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पीछे कथित तौर पर आयरन ओर (काले पत्थर) का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में मजदूरों से खुदाई कर मंदिर परिसर और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।

राजधानी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की साजिश? लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा

राजधानी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की साजिश? लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा

बिहार के सारण जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां राजधानी एक्सप्रेस को दुर्घटनाग्रस्त करने की कथित साजिश की आशंका ने रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। रेलवे ट्रैक पर रखी गई करीब 1000 लीटर क्षमता की खाली पानी की टंकी से राजधानी एक्सप्रेस का इंजन टकरा गया। राहत की बात यह रही कि लोको पायलट की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ा

दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुरहानपुर में हुआ धरना प्रदर्शन

दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुरहानपुर में हुआ धरना प्रदर्शन

दिल्ली जंतर मंतर पर हुए छात्र छात्राओं पर लाठीचार्च का विरोध पूरे देश भर में हो रहा है, वही बुरहानपुर जिले के लोगों ने गांधी जी के प्रतिमा के पास एकत्रित होकर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

NEET पेपर लीक मामले में कांग्रेस का कैंडल मार्च, दिवंगत विद्यार्थियों को दी श्रद्धांजलि

NEET पेपर लीक मामले में कांग्रेस का कैंडल मार्च, दिवंगत विद्यार्थियों को दी श्रद्धांजलि

बुरहानपुर के शाहपुर नगर में कांग्रेस ने NEET पेपर लीक प्रकरण के बाद जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठाई।

मध्यप्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IAS अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IAS अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में इंदौर कमिश्नर सहित 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। एसीएस डॉ. राजेश राजौरा को प्रशासन अकादमी का महानिदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि सुदाम खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव बनाया गया है।

रतलाम को मिला नया कलेक्टर,IAS अजय कटेसरिया संभालेंगे जिले की कमान

रतलाम को मिला नया कलेक्टर,IAS अजय कटेसरिया संभालेंगे जिले की कमान

मध्यप्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में शुक्रवार देर रात उस वक्त बड़ा फेरबदल देखने को मिला ,रतलाम की मौजूदा कलेक्टर मिशा सिंह का तबादला कर उन्हें शहडोल कलेक्टर बनाया गया है। नई प्रशासनिक कमान अब अजय कटेसरिया के हाथों में होगी।

पन्ना में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 184 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

पन्ना में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 184 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 184.83 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। साथ ही प्रदेश के 35 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के खातों में 210 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की।

पन्ना दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, जुगलकिशोर मंदिर में की पूजा-अर्चना

पन्ना दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, जुगलकिशोर मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पन्ना प्रवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले भगवान श्री जुगलकिशोर सरकार मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे करीब 204 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

पलेरा में छात्रों का प्रदर्शन, नीट मामले को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

पलेरा में छात्रों का प्रदर्शन, नीट मामले को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

पलेरा में नीट परीक्षा मामले को लेकर छात्रों ने विरोध रैली निकाली और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। छात्रों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सख्त कानून बनाने की मांग की।

बांका में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत छात्राओं ने किया वृक्षारोपण

बांका में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत छात्राओं ने किया वृक्षारोपण

बांका जिले के अमरपुर स्थित आदर्श बालिका उच्च विद्यालय में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने फलदार और छायादार पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

ढीमरखेड़ा में बदहाल डायल 112 सेवा, खराब वाहन से आपातकालीन पुलिस व्यवस्था प्रभावित होने के आरोप

ढीमरखेड़ा में बदहाल डायल 112 सेवा, खराब वाहन से आपातकालीन पुलिस व्यवस्था प्रभावित होने के आरोप

कटनी के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में डायल 112 सेवा की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों का आरोप है कि खराब बैटरी और समय पर मेंटेनेंस न होने के कारण आपातकालीन वाहन कई बार बीच रास्ते में बंद हो जाता है। ग्रामीणों ने नई या दुरुस्त एफआरवी उपलब्ध कराने और मामले की जांच की मांग की है।

ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, दतिया उपचुनाव में भाजपा की जीत का जताया भरोसा

ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, दतिया उपचुनाव में भाजपा की जीत का जताया भरोसा

ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दतिया उपचुनाव को विकास और क्षेत्र के सम्मान का चुनाव बताया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी की भारी बहुमत से जीत का दावा करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार दतिया के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

भोपाल में कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, जनसमस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

भोपाल में कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, जनसमस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और लंबित मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान का भरोसा दिलाया।

कटनी में ट्रैफिक व्यवस्था के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

कटनी में ट्रैफिक व्यवस्था के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

कटनी के झिझरी जेल क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था के नाम पर ट्रक चालकों से कथित अवैध वसूली के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि निजी लोगों द्वारा वाहनों को रोककर पैसे लिए जा रहे हैं। वाहन चालकों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।