1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. मध्यप्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IAS अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IAS अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में इंदौर कमिश्नर सहित 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। एसीएस डॉ. राजेश राजौरा को प्रशासन अकादमी का महानिदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि सुदाम खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव बनाया गया है।

By: Nivedita 
Updated:
मध्यप्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IAS अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आइएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं. इनमें इंदौर कमिश्नर समेत 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं. वहीं, एसीएस डॉ. राजेश राजौरा को प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है. इंदौर कमिश्नर सुदाम खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव पदस्थ किया गया है. जबकि उनकी जगह भास्कर लाक्षाकार को इंदौर संभागायुक्त का दायित्व सौंपा गया है. इसके अलवावा रतलाम, मंदसौर, अनूपपुर, आगर-मालवा, खरगोन और शहडोल के कलेक्टर बदले गए हैं. मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को बड़ी जवाबदारी सौंपी गई है.

मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की अतिरिक्त जवाबदारी मिली है. एक तरह से 2027 में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए मुख्यमंत्री ने उन पर भरोसा जताया है. यूसीसी के ड्राफ्ट के साथ उसे लागू करने में अहम भूमिका निभाने वाले आईएएस अजय कटेसरिया को जीएडी के उपसचिव के दायित्व से मुक्त कर रतलाम कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है. इसी तरह से जनसंपर्क आयुक्त रहे सुदाम खाड़े को वापिस मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ किया गया है. वे अब सचिव की जिम्मेदारी में होंगे.

इसी तरह से कुमार पुरुषोत्तम को भी मंडी बोर्ड की जिम्मेदारी के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव पदस्थ किया गया है. भरोसे के अफसरों में गिने जाने वाले संदीप यादव को भी जलसंसाधन विभाग का दातिय्व दिया गया है. केन बेतवा पार्वती कालीसिंध परियोजना की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है. केसी गुप्ता को उद्यानिकी का नया दायित्व मिला है. वहीं प्रमुख सचिव मनीष सिंह को उर्जा विभाग का दायित्व भी दिया गया है. उद्योग विभाग में अपनी परफार्मेंस दिखा चुके राघवेन्द्र सिंह को आखिर तोहफा मिला है. अब वे वन विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग के प्रमुख सचिव बनाए गए हैं. इसके साथ वे आनंद विभाग का भी काम पहले की तरह देखेंगे.

मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग को खाद्य नागरिक आपूर्ति में भेजा गया है. उनकी जगह नगरीय प्रशासन में अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह को मंदसौर कलेक्टर बनाया गया है. इसी तरह से आगर मालवा कलेक्टर प्रीति यादव को औद्योगिक विकास निगम इंदौर में कार्यकारी संचालक का दायित्व दिया गया है. आगर मालवा कलेक्टर का दायित्व अब डॉ. शेर सिंह मीना के पास होगा. इसके पहले सतना नगर पालिका में आयुक्त थे.

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...