1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पलेरा में छात्रों का प्रदर्शन, नीट मामले को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

पलेरा में छात्रों का प्रदर्शन, नीट मामले को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

पलेरा में नीट परीक्षा मामले को लेकर छात्रों ने विरोध रैली निकाली और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। छात्रों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सख्त कानून बनाने की मांग की।

By: Nivedita 
Updated:
पलेरा में छात्रों का प्रदर्शन, नीट मामले को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

मध्य प्रदेश के पलेरा में नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल से अंबेडकर चौराहे तक रैली निकालकर अपनी नाराजगी जाहिर की और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

तहसील कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

विरोध रैली के बाद छात्र तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की।

 

परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में किसी भी तरह की अनियमितता छात्रों के भविष्य को प्रभावित करती है। उन्होंने सरकार से ऐसी व्यवस्था बनाने की मांग की, जिससे पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

छात्रों ने कहा कि देशभर के विद्यार्थी कड़ी मेहनत से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, इसलिए परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जा सकता है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...