1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुरहानपुर में हुआ धरना प्रदर्शन

दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुरहानपुर में हुआ धरना प्रदर्शन

दिल्ली जंतर मंतर पर हुए छात्र छात्राओं पर लाठीचार्च का विरोध पूरे देश भर में हो रहा है, वही बुरहानपुर जिले के लोगों ने गांधी जी के प्रतिमा के पास एकत्रित होकर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

By: Nivedita 
Updated:
दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुरहानपुर में हुआ धरना प्रदर्शन

बुरहानपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में लोगों ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी गांधी प्रतिमा के पास एकत्रित हुए और छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने देशहित और छात्र हित में नारेबाजी करते हुए पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना था कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से इस पूरे मामले में जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की।धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि छात्रों के अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...