मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना के होमगार्ड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जिले के लिए 184.83 करोड़ रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत प्रदेश के 35 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 210 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। पेंशन राशि का सीधा हस्तांतरण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और भूमिपूजन से जिले में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही।