1. हिन्दी समाचार
  2. राज्य समाचार

राज्य समाचार (State News in Hindi)

अहमदाबाद में गूंजेगा MP का निवेश मॉडल, मोहन यादव करेंगे उद्योगपतियों से सीधा संवाद

अहमदाबाद में गूंजेगा MP का निवेश मॉडल, मोहन यादव करेंगे उद्योगपतियों से सीधा संवाद

मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में मेगा निवेश रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री गुजरात के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद कर मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीतियों, निवेश अवसरों, आधुनिक अधोसंरचना और निवेशक सुविधाओं की जानकारी देंगे।

ICAR के छात्रों को बड़ी सौगात, शिवराज सिंह चौहान ने DBT से छात्रवृत्ति-फेलोशिप राशि की शुरुआत की

ICAR के छात्रों को बड़ी सौगात, शिवराज सिंह चौहान ने DBT से छात्रवृत्ति-फेलोशिप राशि की शुरुआत की

दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आईसीएआर के छात्रों के लिए आधार आधारित डीबीटी छात्रवृत्ति और फेलोशिप वितरण व्यवस्था का शुभारंभ किया। एक क्लिक के जरिए 6,080 छात्रों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की राशि सीधे ट्रांसफर की गई।

मध्यप्रदेश में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का नया दौर, ₹88,634 करोड़ के रोड नेटवर्क मास्टर प्लान पर काम तेज

मध्यप्रदेश में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का नया दौर, ₹88,634 करोड़ के रोड नेटवर्क मास्टर प्लान पर काम तेज

सीएम मोहन यादव ने कहा कि भोपाल और उज्जैन-इंदौर मेट्रोपोलिटन क्षेत्रों को आधुनिक सड़क नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। 2026-31 के रोड नेटवर्क मास्टर प्लान में 29,682 किमी सड़कों के विकास-उन्नयन का लक्ष्य है।

CM मोहन यादव ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों को लगाए बैज, नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

CM मोहन यादव ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों को लगाए बैज, नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

भोपाल के रवींद्र भवन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित आभार एवं सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदोन्नत अधिकारी-कर्मचारियों को बैज लगाकर शुभकामनाएं दीं और नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। सीएम ने कहा कि पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर चोट और तनाव झेलते हैं,

छिंदवाड़ा में कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, जीतू पटवारी बोले- 365 दिन जनता के बीच रहेगा संगठन

छिंदवाड़ा में कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, जीतू पटवारी बोले- 365 दिन जनता के बीच रहेगा संगठन

छिंदवाड़ा में छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिला कांग्रेस कमेटी के मंडलम, ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल हुए। पूर्व सांसद नकुलनाथ समेत कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, विचारधारा, संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन दिया।

CM मोहन यादव का पुलिस जवानों को बड़ा संदेश, 2 साल में आरक्षक से SI तक सभी पद भरने का ऐलान

CM मोहन यादव का पुलिस जवानों को बड़ा संदेश, 2 साल में आरक्षक से SI तक सभी पद भरने का ऐलान

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस विभाग के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस जवानों और अधिकारियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी पहनना गर्व के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अगले दो वर्षों में आरक्षक से लेकर सब इंस्पेक्टर तक पुलिस विभाग के सभी रिक्त पद भरे जाएंगे।

भोपाल में 14 अगस्त को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक भगवान दास सबनानी ने किया मार्ग निरीक्षण

भोपाल में 14 अगस्त को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक भगवान दास सबनानी ने किया मार्ग निरीक्षण

भोपाल के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 14 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक भगवान दास सबनानी ने शौर्य स्मारक से भारत माता डिपो चौक तक प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने यातायात, सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पलेरा में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, पठेश्वरी मंदिर से सिद्ध बाबा मंदिर तक गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

पलेरा में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, पठेश्वरी मंदिर से सिद्ध बाबा मंदिर तक गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

सावन के अवसर पर पलेरा में पठेश्वरी मंदिर से सिद्ध बाबा मंदिर लहर बुजुर्ग तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और रास्ते में जगह-जगह कांवड़ियों का स्वागत कर पानी व फल वितरित किए गए। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। लहर बुजुर्ग पहुंचकर श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करेंगे।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 45वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन, व्यापार को बढ़ावा देने पर जोर

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 45वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन, व्यापार को बढ़ावा देने पर जोर

नई दिल्ली में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 45वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें 24 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 1,000 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने व्यापार और कारोबार को विकसित भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अहम बताया। सम्मेलन में जीएसटी, ऑनलाइन व्यापार, एमएसएमई, मंडी टैक्स और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

पन्ना में भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा; विधायक ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान की अपील की

पन्ना में भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा; विधायक ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान की अपील की

पन्ना में रविवार को छत्रसाल पार्क से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने युवाओं से शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

पन्ना में 217 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की तैयारी, दूर-दराज शहरों से ‘अप-डाउन’ का खुलासा

पन्ना में 217 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की तैयारी, दूर-दराज शहरों से ‘अप-डाउन’ का खुलासा

पन्ना जिले में 217 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के निर्धारित गांवों से दूर रहकर अप-डाउन करने का मामला सामने आया है। कुछ कार्यकर्ता जबलपुर, छतरपुर और कटनी जैसे शहरों से केंद्रों तक पहुंच रही थीं, जबकि कई के लंबे समय से अनुपस्थित रहने की जानकारी मिली। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने संबंधित परियोजना अधिकारियों को नोटिस जारी कर रिपोर्ट और अब तक की कार्रवाई का ब्योरा मांगा है।

जबलपुर में निकलेगी 35 किमी लंबी संस्कार कांवड़ यात्रा, डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान

जबलपुर में निकलेगी 35 किमी लंबी संस्कार कांवड़ यात्रा, डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान

जबलपुर में सावन के दूसरे सोमवार पर 35 किलोमीटर लंबी संस्कार कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। ग्वारीघाट से शुरू होकर कैलाश धाम तक जाने वाली यात्रा में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कांवड़िए नर्मदा जल के साथ पौधे लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई प्रमुख लोगों के शामिल होने की बात कही गई है।

सीएम योगी का डबल धमाका! सोम को देशभक्ति की हुंकार, मंगल को विकास का उपहार

सीएम योगी का डबल धमाका! सोम को देशभक्ति की हुंकार, मंगल को विकास का उपहार

गोरखपुर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे और मंगलवार को 69.58 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना का लोकार्पण करेंगे।

सावधान आपकी रसोई तक पहुंच सकती थी मिलावटी काली मिर्च

सावधान आपकी रसोई तक पहुंच सकती थी मिलावटी काली मिर्च

गोरखपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के मोहनलालपुर स्थित एक गोदाम से 477 किलो संदिग्ध काली मिर्च बरामद कर सीज़ की गई है। बरामद काली मिर्च की अनुमानित कीमत 3 लाख 33 हजार 900 रुपये बताई जा रही है।

Gorakhpur में CM Yogi की तिरंगा यात्रा, 16 जगह होगा भव्य स्वागत

Gorakhpur में CM Yogi की तिरंगा यात्रा, 16 जगह होगा भव्य स्वागत

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 10 अगस्त 2026 को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से शुरू होकर रेलवे स्टेशन तक जाएगी। स्वतंत्रता दिवस से पहले होने वाली इस यात्रा को लेकर गोरखपुर में देशभक्ति का माहौल है।