भोपाल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 14 अगस्त को आयोजित होने वाली दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आज दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवान दास सबनानी ने तिरंगा यात्रा के प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 14 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसी को लेकर आज विधायक भगवान दास सबनानी ने शौर्य स्मारक से भारत माता डिपो चौक तक प्रस्तावित तिरंगा यात्रा के मार्ग का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग पर होने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए यातायात, सुरक्षा, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जानकारी ली गई।
विधायक भगवान दास सबनानी ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव से जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को होने वाली इस विशाल तिरंगा यात्रा में दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। यात्रा के दौरान किसी भी नागरिक को असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
फिलहाल, तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 14 अगस्त को शौर्य स्मारक से भारत माता डिपो चौक तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।