गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा 10 अगस्त 2026 को प्रस्तावित है। यात्रा नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से शुरू होकर रेलवे स्टेशन की ओर जाएगी। यात्रा के मार्ग में 16 स्थानों पर स्वागत की तैयारी है।देशभक्ति के रंग में रंगने जा रहा है गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में कल शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से शुरू होने वाली इस यात्रा को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा के रास्ते में जगह-जगह स्वागत की तैयारी है और पूरा शहर तिरंगामय नजर आएगा।
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में निकलने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। यात्रा की शुरुआत नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ेगी। यात्रा के दौरान 16 स्थानों पर स्वागत की तैयारी की गई है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। तिरंगा यात्रा नगर निगम से निकलकर महात्मा गांधी की प्रतिमा, गोलघर, पुलिस लाइन और यातायात चौराहे से होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। जहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। यात्रा के रास्ते में जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की गई हैं।
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में निकलने वाली यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश देने वाला बड़ा आयोजन है। फिलहाल तिरंगा यात्रा को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
अंकित श्रीवास्तव की रिपोर्ट