गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 10 अगस्त 2026 को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से शुरू होकर रेलवे स्टेशन तक जाएगी। स्वतंत्रता दिवस से पहले होने वाली इस यात्रा को लेकर गोरखपुर में देशभक्ति का माहौल है।
