मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन के मेला कार्यालय और ऑडिटोरियम में सिंहस्थ 2028 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रेस-वार्ता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रेस-वार्ता में कहा कि सिंहस्थ 2028 के आयोजन को भव्य रूप देने और उज्जैन को धार्मिक शहर के रूप में विकसित करने के लिए साधु-संतों, महंतों, अखाड़ा प्रमुखों और महामंडलेश्वरों के लिए स्थायी आश्रम बनाए जाएंगे।
