अगर आप भी इस बार सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले एक बार नफा-नुकसान का आंकलन जरूर कर लें। जरूरी नहीं है कि ज्वेलरी ही खरीदें। आप डिजिटल गोल्ड भी खरीद सकते हैं।
अगर आप भी इस बार सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले एक बार नफा-नुकसान का आंकलन जरूर कर लें। जरूरी नहीं है कि ज्वेलरी ही खरीदें। आप डिजिटल गोल्ड भी खरीद सकते हैं।
मध्य प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िताओं को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। इस प्रस्ताव के पास होते ही कांग्रेस ने इस फैसले की कड़ी आलोचना की।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में हुए एक आतंकवादी हमले में एक डॉक्टर समेत 6 प्रवासी मजदूरों की जान चली गई। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैएबा से जुड़े द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा जहरीली हो गई है। जिसकी वजह से 12 इलाके रेड जोन में पहुंच गए हैं। मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली में अगले तीन दिनों तक हवा की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटे से कम रह सकती है। ऐसे में राजधानी का प्रदूषण और बढ़ सकता है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रूस के कज़ान पहुंचे, जहाँ उन्होंने 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। कज़ान एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
स्वामी अवधेशानंद ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उज्जैन में साधु संतों के लिए स्थाई आश्रम बनाने के निर्णय की सराहना की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह निर्णय सनातन धर्म की संस्कृति को प्रोत्साहित करेगा और मध्य प्रदेश के विकास में योगदान देगा।
मोहन कैबिनेट की बैठक में आज कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। डिप्टी सीएम ने बैठक के बाद महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। इस बैठक में युवाओं के रोजगार, जिले बदलने, और अन्य मुद्दों पर निर्णय लिए गए हैं।
इंदौर, जो पहले से ही स्वच्छता में 7 बार नंबर 1 का ताज हासिल कर चुका है, अब जल संवर्धन में भी अपनी चमक बिखेर रहा है। मंगलवार को इंदौर को जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित पांचवें नेशनल वाटर अवार्ड में पश्चिम जोन में सर्वश्रेष्ठ जिला के सम्मान से नवाजा गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल रात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। यह बैठक सीएम हाउस में आयोजित हुई, जिसमें कई समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
मध्य प्रदेश भाजपा द्वारा चलाया गया 'आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स' सदस्यता अभियान अब पूरे देश में एक मिसाल बन गया है। इस अभियान की सफलता पर दिल्ली में आयोजित बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विशेष रूप से इसकी सराहना की।
रीवा में कल होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव विंध्य क्षेत्र के औद्योगिक विकास को एक नई दिशा देने के लिए तैयार है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों के 2500 से अधिक व्यवसायी और उद्यमी शामिल होंगे।
आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मोहन कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में महिला सुरक्षा और संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसमें नाबालिग बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म के बाद उनके बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का फैसला किया जाएगा।
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में आयोजित सिंधिया स्कूल के वार्षिकोत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर अपने विचार साझा किए और कहा कि “प्रदेश में आज 5 एयरपोर्ट हैं, यह मेरे एक सपने की साकार होने की कहानी है।”
बुधनी विधानसभा उपचुनाव को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा ने विपक्ष को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तैयारी शुरू कर दी है। शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी INDIA गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, “यह कोई स्वाभाविक गठबंधन नहीं बल्कि स्वार्थी लोगों का गठबंधन है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन के मेला कार्यालय और ऑडिटोरियम में सिंहस्थ 2028 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रेस-वार्ता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रेस-वार्ता में कहा कि सिंहस्थ 2028 के आयोजन को भव्य रूप देने और उज्जैन को धार्मिक शहर के रूप में विकसित करने के लिए साधु-संतों, महंतों, अखाड़ा प्रमुखों और महामंडलेश्वरों के लिए स्थायी आश्रम बनाए जाएंगे।