1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. MP के किसानों के लिए बड़ी राहत: धान, ज्वार, बाजरा बेचने के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, अब 21 अक्टूबर तक मौका

MP के किसानों के लिए बड़ी राहत: धान, ज्वार, बाजरा बेचने के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, अब 21 अक्टूबर तक मौका

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक अच्छी खबर आई है। राज्य के 6 जिलों-नर्मदापुरम, रीवा, सतना, सिंगरौली, दमोह और बैतूल में खरीफ फसलों जैसे धान, ज्वार और बाजरा बेचने के लिए समर्थन मूल्य पर रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी गई है।

By: Rekha 
Updated:
MP के किसानों के लिए बड़ी राहत: धान, ज्वार, बाजरा बेचने के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, अब 21 अक्टूबर तक मौका

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक अच्छी खबर आई है। राज्य के 6 जिलों—नर्मदापुरम, रीवा, सतना, सिंगरौली, दमोह और बैतूल में खरीफ फसलों जैसे धान, ज्वार और बाजरा बेचने के लिए समर्थन मूल्य पर रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी गई है। अब किसान 21 अक्टूबर तक पंजीयन करवा सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिससे हजारों किसानों को राहत मिलेगी जो पहले रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे।

तारीख बढ़ने से किसानों को मिली राहत
प्रदेश के इन जिलों में कई किसानों ने अब तक अपनी खरीफ फसल बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। इसके मद्देनजर सरकार ने तारीख बढ़ाकर किसानों को एक और मौका दिया है। अब किसान अगले 3 दिनों तक पंजीयन करवा सकेंगे और अपनी फसलें समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे।

पहले 14 अक्टूबर थी आखिरी तारीख
इससे पहले, 14 अक्टूबर को रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि तय की गई थी। लेकिन सर्वर डाउन जैसी समस्याओं के चलते कई किसान समय पर रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके थे। सरकार ने उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अब तारीख को 21 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है, जिससे अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...