1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. MP News: महिला अपराधों पर कांग्रेस का विरोध, जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह समेत कई नेता करेंगे उपवास

MP News: महिला अपराधों पर कांग्रेस का विरोध, जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह समेत कई नेता करेंगे उपवास

मध्यप्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस ने सख्त रुख अपनाया है। आज राजधानी भोपाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई दिग्गज नेता उपवास पर बैठेंगे।

By: Rekha 
Updated:
MP News: महिला अपराधों पर कांग्रेस का विरोध, जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह समेत कई नेता करेंगे उपवास

मध्यप्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस ने सख्त रुख अपनाया है। आज राजधानी भोपाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई दिग्गज नेता उपवास पर बैठेंगे। इस उपवास का उद्देश्य राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाना है। कांग्रेस ने प्रदेशभर में “बेटी बचाओ अभियान” शुरू किया है, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।

कांग्रेस का आरोप: कानून व्यवस्था फेल
कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा का कहना है कि राज्य में लाड़ली बहनों की स्थिति दयनीय हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुष्कर्म के बाद पीड़िताओं पर हमले हो रहे हैं और FIR वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और यह “जंगल राज” जैसा प्रतीत हो रहा है। कांग्रेस का दावा है कि राज्य सरकार बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है।

बेटी बचाओ अभियान
कांग्रेस के नेतृत्व में चलाए जा रहे “बेटी बचाओ अभियान” के तहत महिला कांग्रेस और यूथ कांग्रेस अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। इस अभियान के माध्यम से बीजेपी के जनप्रतिनिधियों को जगाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने बताया कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा और अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

उपवास और विरोध प्रदर्शन
आज सुबह 11 बजे से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता उपवास करेंगे। इस उपवास के माध्यम से कांग्रेस महिला सुरक्षा के मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करना चाहती है। कांग्रेस की मांग है कि सरकार तुरंत सख्त कदम उठाए और दुष्कर्मियों को फांसी की सजा दी जाए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...