आज शुक्रवार से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। इस महत्वपूर्ण सत्र के प्रारंभ से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया और अपने तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट को लेकर कई अहम बातें साझा कीं।
आज शुक्रवार से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। इस महत्वपूर्ण सत्र के प्रारंभ से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया और अपने तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट को लेकर कई अहम बातें साझा कीं।
PM सूर्य घर योजना के तहत भारत सरकार द्वारा एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है, जिसका उद्देश्य घरों की छतों पर सौर ऊर्जा प्रणालियाँ स्थापित कर उन्हें मुफ्त बिजली प्रदान करना है। केंद्रीय मंत्री श्रीपाद येसो नाइक के अनुसार, योजना के तहत अक्टूबर 2025 तक 20 लाख घरों को सौर ऊर्जा से रोशन कर दिया जाएगा,
संसद का बजट सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने अभिभाषण में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ भविष्य की योजनाओं का खाका पेश करेंगी। साथ ही, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी।
केंद्र सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को राहत देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने म्यूचुअल क्रेडिट गारंटी योजना (MCGS-MSME) को मंजूरी दी है, जिसके तहत MSME को 100 करोड़ रुपये तक के ऋण पर 60 प्रतिशत सुरक्षा गारंटी मिलेगी।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति ने बुधवार को विभिन्न राज्यों में आपदा शमन के लिए 3027.86 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। इस मंजूरी के तहत विशेष रूप से सूखा प्रभावित 12 राज्यों को 2022.16 करोड़ रुपये की परियोजना भी स्वीकृत की गई है।
बजट सत्र 2025 की शुरुआत से पहले, मोदी सरकार ने 30 जनवरी को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक का उद्देश्य संसद के बजट सत्र के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करना है। बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा, और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 फरवरी को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी।
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। इस हादसे में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। इस याचिका में हादसे की रिपोर्ट तलब करने, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है।
भारत के इस्पात उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए केंद्र सरकार ने बोकारो स्टील प्लांट के मेगा विस्तार योजना का अनावरण किया है। केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने इस महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की, जिसमें ₹20,000 करोड़ का निवेश किया जाएगा।
मोदी सरकार ने खनन और जैव ईंधन क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए 16,300 करोड़ रुपये के खनिज मिशन को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को इस फैसले की घोषणा की। इस मिशन का उद्देश्य खनन उद्योग को आत्मनिर्भर बनाना, खनिज संसाधनों के दोहन को बढ़ावा देना और देश में खनन गतिविधियों को आधुनिक बनाना है।
पीएम किसान योजना के 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है। अब सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि पीएम नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को 19वीं किस्त जारी करेंगे। यह रकम डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचेगी।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को घरेलू कामगारों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कानूनी उपाय सुझाने और इसके लिए एक समिति गठित करने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह भी कहा कि समिति को छह महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करनी होगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत डिजिटल क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था रिपोर्ट 2024 के अनुसार, देश अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डिजिटल देश बन चुका है और आने वाले पांच वर्षों में इसका योगदान कृषि और विनिर्माण से भी ज्यादा होने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में बुधवार को भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया और स्थिति की समीक्षा के लिए राज्य सरकार तथा रेल मंत्री से संपर्क किया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि अमेरिका के विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से बाहर होने की घोषणा का भारत में इस वैश्विक एजेंसी के साथ चल रही परियोजनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत अपनी स्वास्थ्य योजनाओं को WHO के सहयोग से बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ाता रहेगा।
इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने श्री हरिकोटा से अपना ऐतिहासिक 100वां मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जिससे भारत ने अंतरिक्ष में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन के नेतृत्व में इस मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। उन्होंने कहा, "हमने आज ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।