दिल्ली: कोरोना से मरने वालों की तादाद 8 हजार 159 तक पहुंच गई है, शुक्रवार देर रात तक के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना से 118 लोगों की मौत हुई जबकि 6608 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं।
उत्तराखंड के मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में भी आईएएस की ट्रेंनिंग ले रहे 33 छात्रों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
कोरोना- देश में अब तक कोरोना से 90 लाख 50 हजार 598 लोग संक्रमित, अब तक 1 लाख 32 हजार 726 मरीजों की मौत, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 46 हजार 232 नए केस मिले, इस दौरान 564 मरीजों की मौत हुई।
राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया, एक जवान शहीद।
दिल्ली: पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को विदेश मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के नगरोटा की घटना के मुद्दे पर तलब किया है, जम्मू के नगरोटा में गुरुवार को हुए एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के पाकिस्तान कनेक्शन के सबूत मिले थे।
आज से शुरू हो रहे 15वें G-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे, सऊदी अरब की अध्यक्षता में हो रहे इस दो दिवसीय सम्मेलन का विषय ‘सभी के लिए 21वीं सदी के अवसर हासिल करना’ है।