1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कोरोना काल देखते हुए हरिद्वार में कार्तिक पू्णिमा के गंगा स्नान पर लगी रोक

कोरोना काल देखते हुए हरिद्वार में कार्तिक पू्णिमा के गंगा स्नान पर लगी रोक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना काल देखते हुए हरिद्वार में कार्तिक पू्णिमा के गंगा स्नान पर लगी रोक

हरिद्वार जिला प्रशासन ने कोरोना महामारी के मद्देनजर इस बार 30 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाला गंगा स्नान पर्व स्थगित कर दिया है। इस पर्व पर हर साल देश के विभिन्न भागों से यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और गंगा नदी में स्नान करते हैं।

सुरक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से जनसमुदाय को एक स्थान पर एकत्रित होने से रोकने के लिए इस बार कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को स्थगित किया गया है। जिला प्रशासन का मानना है कि वर्तमान में विभिन्न राज्यों में कोरोना के मामलों में हो रही वृद्धि को देखते हुए ऐसा करना जरूरी है।

हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि कोरोना के दृष्टिगत केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप हरिद्धार में 30 नवंबर को होने वाला कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व स्थगित कर दिया गया है। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध महामारी अधिनियम 1897 व आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार को पुलिस अधिकारियों और श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों ने समन्वय बैठक भी की। इसमें स्नान पर्व पर हरकी पैड़ी सहित सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकने की व्यवस्थाओं पर चर्चा कर योजना तैयार की गई।

बैठक में श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, सीओ सिटी विशाखा अशोक, शहर कोतवाल अमरजीत स‍ि‍ंह, हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज अरवि‍ंद रतूड़ी, विश्व हि‍ंदू परिषद के जिलाध्यक्ष नितिन गौतम, व्यापारी नेता संजीव नैय्यर, राहुल शर्मा शामिल थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...