1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. अर्थव्यवस्था ने उम्मीद से बेहतर पकड़ी रफ्तार: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत

अर्थव्यवस्था ने उम्मीद से बेहतर पकड़ी रफ्तार: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अर्थव्यवस्था ने उम्मीद से बेहतर पकड़ी रफ्तार: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत

कोरोना काल में बेपटरी हुई भारतीय अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए जो सरकार की तरफ से प्रयास किए गए उसके बाद अर्थव्यवस्था ने जोरदार रफ्तार पकड़ी है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने जिस तरह की रफ्तार दिखाई है वह उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतर है।

चौथे फॉरेन एक्सचेंज डीलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया दिवस के मौके पर संबंधित करते हुए शक्ति कांत दास आगे कहा कि त्योहार मौसम मांग को बरकरार रखने के लिए हमें आगे भी सावधान रहना होगा और कोरोना वैक्सीन को लेकर मार्केट की संभावित समीक्षा करनी होगी।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने आगे कहा की अर्थव्यवस्था और वित्तीय बाजारों पर कोरोना महामारी के प्रभाव को रोकने में हमें मार्केट प्लेयर्स और स्टेक होल्डर्स के इनपुट्स से पता चला।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते घरेलू वित्तीय बाजारों की स्थिति और अर्थव्यवस्था पर गंभीर तनाव देखी गई। लेकिन, आरबीआई ने वित्तीय और बाजार की तनावपूर्ण स्थितियों को कम करने और पारंपरिक और अपारंपरिक उपायों के साथ जोखिम को कम करने के लिए लगातार और तेजी के साथ काम किया।

शक्तिकांत दास ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते अज्ञात संकट का सामना करना पड़ा, जिसने वैश्विक अर्थव्यवस्था को अचानक रोक दिया। लेकिन, हाल में लिए गए नीतिगत फैसलों ने बेहतर काम किया और अब स्थिति बेहतर हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...