कानपुर: शराब ठेकों पर संयुक्त छापेमारी जारी, पुलिस-प्रशासन का शराब ठेकों पर छापा, ठेके में रखे शराब स्टॉक की गई चेकिंग, चेकिंग और छापे में मिली कई अनियमिताएं, गोविन्द नगर स्थित शराब ठेके का मामला।
हमीरपुर: शराब के नशे में धुत पिता ने धारदार हथियार से की बेटी की हत्या। नोएडा: अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस पर नोएडा के सभी 21 थानों में लड़कियां बनीं एक दिन की थानेदार।
लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 15 मेधावियों को दिए गए मेडल, शिवांश मिश्रा को मिला चांसलर मेडल।
जहरीली शराब कांड पर CM योगी के तेवर सख्त- दोषियों पर लगे गैंगस्टर, संपत्ति जब्त कर दें पीड़ितों को मुआवजा।
प्रयागराज: फूलपुर थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव में जहरीली देशी शराब कांड मामले में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बसपा के पूर्व सांसद सुरेश पासी के बेटे शिवांग पासी पर दबंगई करने और फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है।
आगरा: डॉ. निशा हत्याकांड मामले में खुलासा, गला कटने के बाद डेढ़ घंटे तड़पती रहीं लहूलुहान डॉक्टर, वारदात के 6 घंटे के अंदर दोबोचा गया आरोपी।
लखनऊ: यूपी सरकार का निर्देश है कि प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को अपने सरकारी मोबाइल (सीयूजी) नम्बर पर आने वाली हर कॉल खुद रिसीव करनी होगी।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि एक दिन में कुल 1,61,888 सैम्पल की जांच की गई, प्रदेश में अब तक कुल 1,76,36,904 सैम्पल की जांच की गई है, प्रदेश में 1.50 लाख कोविड बेडों की व्यवस्था है. कोविड-19 रिकवरी रेट 94.08 प्रतिशत है।
उत्तर प्रदेश: पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,858 नए मामले सामने आए, प्रदेश में 23,357 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।