कानपुर: जबरन धर्म परिवर्तन मामलों की जांच के बाद एसआईटी ने आईजी रेंज कानपुर को सौंपी रिपोर्ट, जांच में 11 केसों में साक्ष्य मिले, तीन केसों में युवतियों द्वारा मनमर्जी से धर्म परिवर्तन कर शादी करने की बात भी सामने आई है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और लखनऊ में पिछले दिनों जहरीली शराब से हुई मौत के बाद अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान में 283 आरोपी अरेस्ट, 18 नवंबर से दो दिसंबर तक चलेगा अभियान।
लखनऊ: भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ की सरधना तहसील में तैनात रहे उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र सिंह को डिमोशन का फरमान सुना दिया।
ओडिशा: भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कड़े विरोध के बीच ओडिशा आवश्यक सेवा अधिनियम संशोधन विधेयक विधानसभा में पारित, इस विधेयक के तहत हड़ताल करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए कारावास की सजा का प्रावधान किया गया है।
दिल्ली: वायरस के बढ़ते कहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर मुख्यमंत्रियों संग बैठक करेंगे।
उत्तर प्रदेश: 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2 हजार 67 नए मामले सामने आए हैं। फिलहाल प्रदेश में 23,776 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।
महाराष्ट्र: 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4,153 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 30 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई। महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 17 लाख 84 हजार के पार जा पहुंची है, जबकि 46 हजार से अधिक मरीजों की मौत हुई है। अकेले मुंबई में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 800 नए मामले सामने आये जबकि 14 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है।